NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज, नोटिस देने घर पहुंची पुलिस
    अगली खबर
    कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज, नोटिस देने घर पहुंची पुलिस
    कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज, नोटिस देने घर पहुंची पुलिस

    कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज, नोटिस देने घर पहुंची पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 20, 2022
    01:58 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब पुलिस ने मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सदस्य कुमार विश्वास के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    आज सुबह पंजाब पुलिस उनके निवास स्थान पर पहुंची और नोटिस थमाया। पुलिस का कहना है कि अगर वो जांच में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

    दूसरी तरफ विश्वास ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेताया है।

    पृष्ठभूमि

    क्यों हुआ कुमार विश्वास पर केस दर्ज?

    AAP कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पंजाब के रूपनगर में कुमार विश्वास पर वैमनस्यता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    विश्वास को दंगा भड़काने की धारा 153, 153-A, 505, 502, 116, 143, 147, 323 और 341 के तहत आरोपी बनाया गया है।

    दरअसल, पंजाब चुनाव पहले विश्वास ने कहा था, "केजरीवाल ने एक दिन उन्हें कहा था कि वो या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री होंगे।"

    ट्विटर पोस्ट

    कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दी जानकारी

    सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए @BhagwantMann को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे🙏🇮🇳 pic.twitter.com/yDymGxL1gi

    — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 20, 2022

    बयान

    कुमार विश्वास को जांच में शामिल होने को कहा गया- SSP

    रूपनगर के SSP डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि शिकायत में कहा गया था कि एक इंटरव्यू में दिया गया कुमार विश्वास का बयान समाज में रंजिश बढ़ाने वाला है। इस आधार पर 12 अप्रैल को उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

    उन्होंने बताया कि विश्वास को समन भेजा गया है, लेकिन वो घर पर नहीं मिले। उन्हें जांच में शामिल होने को कहा गया है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

    जानकारी

    चुनाव से पहले विश्वास ने AAP पर साधे थे निशाने

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी पर कई हमले किए थे।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए विश्वास ने कहा था कि केजरीवाल ने पिछले चुनावों में भी अलगाववादियों और खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन लिया था और वह आज भी अपने उन्हीं विचारों पर कायम है। वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं और उसे सिर्फ सत्ता चाहिए।

    AAP की तरफ से विश्वास के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आई थी।

    कुमार विश्वास

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और वो अन्ना आंदोलन के दिनों से ही अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रहे थे।

    2014 के आम चुनाव में उन्होंने AAP की टिकट पर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो जीत हासिल नहीं कर पाए।

    उसके बाद से पार्टी के साथ उनके मनमुटाव की खबरें आने लगीं और 2018 की शुरुआत में उन्होंने केजरीवाल पर कई आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    कुमार विश्वास
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    आम आदमी पार्टी समाचार

    गोवा विधानसभा चुनाव: अमित पालेकर होंगे AAP की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गोवा विधानसभा चुनाव
    AAP के कार्यों का प्रचार करने वालों को मिलेगा अरविंद केजरीवाल के साथ डिनर का मौका दिल्ली
    पंजाब चुनाव: पार्टियों ने महिलाओं के लिए किए बड़े वादे, लेकिन टिकट देने में रहीं पीछे पंजाब
    पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज पंजाब

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में बनेगा शिक्षक विश्वविद्यालय, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन दिल्ली
    ओमिक्रॉन के खतरे पर बोले केजरीवाल, कहा- रोजाना 1 लाख मामले संभालने की है तैयारी दिल्ली सरकार
    ओमिक्रॉन का खतरा: दिल्ली में लागू हुआ 'येलो अलर्ट', मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान भारत की खबरें
    ओमिक्रॉन के बीच 'येलो अलर्ट' पर दिल्ली, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद दिल्ली

    कुमार विश्वास

    AAP में फिर कलह, अलका लांबा ने शीर्ष नेतृत्व से पूछा- मुझे कमजोर करके क्या मिलेगा? आम आदमी पार्टी समाचार
    जब पंकज त्रिपाठी ने चुराई मनोज वाजपेयी की चप्पल, खुद बताया चोरी का कारण बॉलीवुड समाचार
    क्या है अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच चल रहा ताजा विवाद? नरेंद्र मोदी

    पंजाब

    पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP ने भगवंत मान को बनाया मुख्यमंत्री उम्मीदवार आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: पटियाला शहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमरिंदर सिंह, उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी अमरिंदर सिंह
    पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें अमरिंदर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025