LOADING...
EPFO का नया मोबाइल ऐप अप्रैल तक होगा लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधाएं
EPFO नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

EPFO का नया मोबाइल ऐप अप्रैल तक होगा लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधाएं

Feb 11, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अप्रैल में नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे सदस्य UPI के माध्यम से अपनी भविष्य निधि (PF) का पैसा निकाल सकेंगे। सेवानिवृत्ति बचत नियमों के अनुसार, EPF बैलेंस का एक हिस्सा (25 फीसदी) फ्रीज रहेगा, जबकि बाकी राशि (75 फीसदी) UPI से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से तत्काल निकालने के लिए उपलब्ध होगी। आइये जानते हैं नई EPFO ऐप कैसे काम करेगा और इसमें सदस्यों को क्या-क्या सुविधा मिलेगी।

बदलाव 

जारी रहेगा उमंग ऐप का इस्तेमाल  

यह उमंग ऐप से अलग होगी और बैंक खाते के साथ-साथ भीम और अन्य UPI ऐप्स से भी जुड़ी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा प्लेटफॉर्म- UAN पोर्टल और उमंग ऐप काम करना जारी रखेंगे, लेकिन नए ऐप से EPFO के लगभग 8 करोड़ सदस्यों के लिए नेविगेशन को सरल बनाने की उम्मीद है। मौजूदा सिस्टम में PF का पैसा निकालने के लिए क्लेम करना पड़ता है, लेकिन ऐप से कागजी कार्रवाई और प्रोसेसिंग समय कम हो जाएगा।

फायदा 

ऐप से क्या मिलेंगी सुविधाएं 

EPFO का यह विशेष मोबाइल ऐप सदस्यों को रियल टाइम में अपनी EPF पासबुक का बैलेंस चेक करने की सुविधा देगा। इसके अलावा यह भी पता लगा सकेंगे कि आप कितनी राशि निकाल सकते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर UPI के माध्यम से तुरंत अपने लिंक किए गए बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। लेनदेन को सुरक्षित रखने के लिए अपने लिंक किए गए UPI पिन का उपयोग किया जा सकेगा।

Advertisement