NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
    कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री?

    महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

    लेखन आबिद खान
    Nov 23, 2024
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।

    रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत है, जबकि महायुति 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है।

    रुझान आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदार सामने आने लगे हैं।

    आइए जानते हैं कि अगर महायुति गठबंधन सत्ता में आता है तो महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा।

    फडणवीस

    फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

    महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है।

    भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, "महाराष्ट्र तब और प्रगति करेगा जब राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार होगी। यही कारण है कि जनता ने हमें वोट दिया है। मैं विशेष रूप से राज्य में लाडली बहनों को धन्यवाद देता हूं। सबसे बड़ी हमारी पार्टी है तो मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा तो वो देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे।"

    अजित पवार

    समर्थकों ने आगे किया अजित पवार का नाम

    मुख्यमंत्री की दौड़ में अजित पवार का भी नाम है। वे कई बार सार्वजनिक मंच पर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं।

    आज पुणे में एक-दो मतगणना केंद्रों पर अजित के समर्थकों ने हंगामा किया है। उनकी मांग है कि अजित को अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए।

    बीते दिनों पुणे में ही अजित को 'मुख्यमंत्री' शब्द से संबोधित करते हुए पोस्टर भी लगाए गए थे। हालांकि, विवाद के बाद इन्हें हटा लिया गया था।

    शिंदे

    क्या दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे शिंदे?

    एकनाथ शिंदे भी मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं। उनके नेतृत्व में महायुति की सरकार जिस तरह से वापसी करती दिख रही है, उससे शिंदे का दावा पद को लेकर और मजबूत हो गया है।

    शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "महाराष्ट्र के नतीजे महायुति के लिए ऐतिहासिक जीत की तरह हैं। इसलिए एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। शिवसेना कार्यकर्ता होने के नाते मैं चाहता हूं कि एकनाथ शिंदे एक बार फिर महाराष्ट्र की बागडोर संभालें।"

    रुझान

    MVA से ज्यादा सीटों पर अकेली भाजपा आगे

    खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में महायुति 220 और महाविकास अघाड़ी (MVA) 56 सीटों पर आगे चल रहा है। महायुति में अकेले भाजपा ने ही MVA से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है।

    भाजपा 127, शिवसेना (शिंदे) 56 और NCP अजित 38 सीटों पर आगे है। बता दें कि भाजपा ने 148, शिंदे सेना ने 83 और NCP अजित ने 52 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

    शिंदे, पवार और फडणवीस अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    एकनाथ शिंदे
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    भाजपा ने "कटेंगे तो बटेंगे" को बनाया महाराष्ट्र का चुनावी मुद्दा, अखबारों में दिया विज्ञापन विधानसभा
    नरेंद्र मोदी की चुनौती पर संजय राउत का जवाब, बोले- मोदी ने बालासाहेब को धोखा दिया  नरेंद्र मोदी
    बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी ने किए ये बड़े खुलासे मुंबई
    महाराष्ट्र: फोटो से दूर रहने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता को लात मारी भाजपा समाचार

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर ने बताया, क्यों रद्द नहीं की उद्धव गुट के विधायकों की सदस्यता महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कैसे उद्धव गुट के विधायकों का अयोग्य घोषित न होना भाजपा के लिए फायदेमंद? महाराष्ट्र
    मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कांग्रेस समाचार
    उद्धव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों को नोटिस उद्धव ठाकरे

    भाजपा समाचार

    जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव ला सकती है सरकार जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति और MVA में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: टिकट बंटवारे पर NCP नेता नवाब मलिक बोले- पता था भाजपा और शिंदे विरोध करेंगे नवाब मलिक

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: महायुति में विवाद, अजित पवार खेमे की NCP ने दी गठबंधन छोड़ने की धमकी  महाराष्ट्र
    शिवसेना (UBT) ने जारी की पहली सूची, कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी उतारे प्रत्याशी उद्धव ठाकरे
    लोकसभा चुनाव: MVA में सीटों का बंटवारा; शिवसेवा (उद्धव) को 21, कांग्रेस को 17 सीटें मिलीं कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र: सांगली और भिवंडी सीट पर विपक्ष में विवाद खत्म, उद्धव और पवार के उम्मीदवार उतरेंगे महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025