NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: क्या INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार? राहुल गांधी ने दिया जवाब
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: क्या INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार? राहुल गांधी ने दिया जवाब
    राहुल गांधी ने सरकार गठन को लेकर चुप्पी तोड़ी है

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: क्या INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार? राहुल गांधी ने दिया जवाब

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2024
    06:49 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन भाजपा इससे दूर रह गई है।

    विपक्षी गठबंधन INDIA को 231 सीटें मिलने का अनुमान है।

    ऐसे में NDA और INDIA दोनों ही सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। अब सरकार बनाने के सवाल पर राहुल गांधी ने जवाब दिया है।

    आइए जानते हैं सरकार गठन के सवाल पर राहुल क्या बोले।

    सरकार

    राहुल बोले- सरकार गठन के लिए सहयोगियों से करेंगे बात

    राहुल गांधी ने कहा, "कल INDIA गठबंधन की बैठक है, उसमें इस पर निर्णय लिया जाएगा। किससे क्या बात करनी है, ये हम कल बैठक में तय करेंगे। हमारे सहयोगी जो कहेंगे, उस हिसाब से ही फैसला लिया जाएगा। बिना सहयोगियों से बात किए मेरा इस बारे में कहना ठीक नहीं है। हम गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए इस पर फैसला गठबंधन के सहयोगियों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा।"

    संविधान

    हमारी लड़ाई संविधान बचाने की थी- राहुल

    राहुल ने कहा, "हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम संस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। नरेंद्र मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। जहां भी गठबंधन लड़ा, हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते।"

    राहुल

    राहुल ने कहा- गरीबों ने बचाया संविधान

    राहुल ने कहा, "जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह मोदी और अमित शाह को देश चलाने के लिए नहीं चाहते। इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं, हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।"

    खड़गे

    खड़गे बोले- ये मोदी की नैतिक हार

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "ये जनता की जीत है। ये लोकतंत्र की जीत है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। खासकर सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनमत मोदीजी के खिलाफ है। यह उनकी राजनैतिक और नैतिक हार है। प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह का अभियान चलाया, वो इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    राहुल गांधी

    NBDSA ने आजतक से राहुल गांधी का विवादित वीडियो हटाने को कहा, क्या है मामला? विवादित बयान
    प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, राहुल अमेठी और वायनाड से लड़ेंगे- रिपोर्ट प्रियंका गांधी
    राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भूपेश बघेल की सीट भी पक्की- रिपोर्ट्स प्रियंका गांधी
    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, वायनाड से मैदान में होंगे राहुल गांधी लोकसभा चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    वाराणसी: कांग्रेस का दावा, व्यक्ति ने अपने पैसों से शौचालय बनवाया, लेकिन लिख दिया 'इज्जत घर' उत्तर प्रदेश
    इंदौर-सूरत के बाद अब कांग्रेस को ओडिशा के पुरी में झटका, प्रत्याशी ने लौटाया टिकट  ओडिशा
    दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली
    हरियाणा: अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी के पास पत्नी से ज्यादा सोना, जानें आंकड़े हरियाणा

    भाजपा समाचार

    हैदराबाद: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने केंद्र पर बुर्का हटवाकर मतदाताओं का चेहरा देखा, मामला दर्ज हैदराबाद
    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित बिहार
    लोकसभा चुनाव: छठे चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे, AAP-RJD के सभी उम्मीदवार दागी लोकसभा चुनाव
    दिल्ली के भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लगी आग, अग्निशमन विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची दिल्ली

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए NDA के सहयोगी, क्या हैं इसके मायने भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025