LOADING...
फेसबुक पर नकली कंटेंट की रिपोर्ट करना होगा आसान, कंटेंट प्रोटेक्शन टूल में किया सुधार
फेसबुक नकली कंटेंट रोकने के लिए मेटा की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं

फेसबुक पर नकली कंटेंट की रिपोर्ट करना होगा आसान, कंटेंट प्रोटेक्शन टूल में किया सुधार

Mar 14, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

फेसबुक पर लगातार मिल रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने नकली कंटेंट की शिकायतों को लेकर मेटा ने बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत नकली कंटेंट की पहचान करने के लिए नए टूल और अपडेटेड क्रिएटर गाइडलाइंस की घोषणा की है, जो फेसबुक द्वारा तय असली कंटेंट को बेहतर ढंग से परिभाषित करती हैं। कंपनी ने घोषणा की कि उसने प्लेटफॉर्म से 2 करोड़ से अधिक नकली अकाउंट्स को भी हटा दिया।

बदलाव 

कंटेंट प्रोटेक्शन टूल्स में किया यह बदलाव

फेसबुक का कहना है कि वह अपने कंटेंट प्रोटेक्शन टूल्स में सुधार का परीक्षण कर रहा है। ये सुधार क्रिएटर्स को तब कार्रवाई करने की सुविधा देते हैं, जब नकली यूजर्स द्वारा प्रकाशित रील्स का पता चलता है। एक केंद्रीय डैशबोर्ड से क्रिएटर्स उस कंटेंट को चिह्नित कर सकते हैं। आगामी अपडेट के साथ मेटा का लक्ष्य क्रिएटर्स को एक ही स्थान पर रिपोर्ट सब्मिट करने की सुविधा देकर रिपोर्टिंग प्रक्रिया को और भी आसान बनाना है।

प्रयास 

पिछले साल से शुरू कर दिए थे प्रयास 

पिछले साल कंपनी ने स्पैम और किसी और की तस्वीरों, वीडियो या टेक्स्ट का बार-बार उपयोग कर बनाए गए नकली कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की थी। इसका लक्ष्य फीड में असली क्रिएटर्स के कंटेंट को बढ़ावा देना और AI द्वारा निर्मित घटिया कंटेंट और अन्य निम्न गुणवत्ता वाली पोस्टों को रोकना था। इन प्रयासों के कारण 2025 की दूसरी छमाही में फेसबुक पर असली कंटेंट देखने वालों की संख्या और उस पर बिताया गया लगभग दोगुना हो गया।

Advertisement