NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिमाचल: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर बोले- पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया
    अगली खबर
    हिमाचल: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर बोले- पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया
    हिमाचल प्रदेश स्पीकर ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है

    हिमाचल: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर बोले- पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया

    लेखन आबिद खान
    Feb 29, 2024
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश की विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है।

    स्पीकर ने दल-बदल विरोधी कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए बागी विधायकों को तत्काल प्रभाव से अयोग्य घोषित कर दिया है।

    दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने इस्तीफे पर नया बयान दिया है। सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है और अंतिम फैसला लेना अभी बाकी है।

    बयान

    विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया- स्पीकर

    स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा, "विधायकों ने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा, लेकिन पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया और वोट नहीं दिया। मैंने सभी पक्षों को सुना। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पिछले फैसलों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। 30 पन्नों का फैसला है। बजट सत्र के व्हिप के आधार पर फैसला लिया गया है। राज्यसभा चुनाव का व्हिप इस फैसले का पार्ट नहीं है।"

    विधायक

    किन विधायकों की गई सदस्यता?

    जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है, उनमें धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, लाहौल और स्पीति से विधायक रवि ठाकुर, सुजानपुर से विधायक राजेंद्र सिंह राणा, गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा, कुटलेहड़ से विधायक देवेंदर भुट्टो और बड़सर से विधायक इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं।

    इन सभी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की जगह भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट किया था।

    नाश्ता

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधायकों को नाश्ते पर बुलाया

    आज सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायकों को नाश्ते पर बुलाया था, जिसमें पार्टी के 40 में से 26 विधायक ही पहुंचे।

    विक्रमादित्य सिंह समेत मोहन लाल बरागटा, नंद लाल और स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल्य मुख्यमंत्री आवास पर नहीं पहुंचे। शांडिल्य स्वास्थ्य कारणों की वजह से शामिल नहीं हुए और विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

    हालांकि, 2 और विधायकों के न आने की वजहों पर संशय बना हुआ है।

    इस्तीफा

    इस्तीफे पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह?

    सिंह ने कहा, "इस्तीफा वापस लेने और इसे स्वीकार करने के लिए दबाव नहीं डालने के बीच अंतर है। जब तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के प्रयासों से कोई अंतिम परिणाम सामने नहीं आ जाता, मैं अपने इस्तीफे पर जोर नहीं दूंगा। हमारी पर्यवेक्षकों के साथ कई दौर की चर्चा हो चुकी है। उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जब तक कोई फैसला नहीं लिया जाता, मैं इस्तीफे पर जोर नहीं दूंगा।"

    आगे

    हिमाचल प्रदेश में अब आगे क्या?

    हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 35 था। अब 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद बहुमत का आंकड़ा 32 हो गया है। कांग्रेस के पास अब 34 विधायक हैं, लेकिन उनमें से 4 आज मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नाश्ते में नहीं पहुंचे हैं।

    दूसरी ओर भाजपा के पास खुद के 25 विधायक हैं और उसे 3 निर्दलीय विधायक भी समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए आंकड़े अभी भी राहत देने वाले नहीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंंडी में जहां पहले विद्यालय था, वहां अब मलबे का ढेर; देखें तबाही का मंजर बाढ़
    हिमाचल प्रदेश: आपदा के बीच भी नहीं कम हुई आस्था, 7.6 लाख श्रद्धालु पहुंचे शक्तिपीठ प्राकृतिक आपदा
    हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे बारिश
    हिमाचल प्रदेश: संकरे रास्ते में बदला कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग, जान जोखिम में डालकर निकल रहे वाहन बारिश

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा अशोक चव्हाण
    उत्तर प्रदेश: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रास्ता बदला, 20 की बजाय 12 जिलों से गुजरेगी उत्तर प्रदेश
    लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP ने कांग्रेस को 1 सीट की पेशकश की आम आदमी पार्टी समाचार
    किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का ऐलान, किसानों को देंगे स्वामीनाथन आयोग के अनुसार MSP राहुल गांधी

    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, रविवार को लेंगे शपथ हिमाचल प्रदेश
    सुखविंदर सिंह सुक्खू को इन कारणों से मिली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी NSUI
    सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं? कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025