Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल
राजनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल
लेखन प्रमोद कुमार
Feb 12, 2022, 02:47 pm 4 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल
कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच उन्होंने राजधानी लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनसे पहले कांग्रेस के अभियान की दो अन्य पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या और वंदना सिंह भी भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। इससे कांग्रेस के लिए काफी असहज स्थिति पैदा हो गई है।

आरोप
कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया अनदेखी का आरोप

पल्लवी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था। उनसे पहले बुधवार को भाजपा में शामिल हुईं वंदना सिंह ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था, "पार्टी केवल उनको मौके दे रही है, जो अभी शामिल हुए हैं। मैंने कांग्रेस के लिए छह साल काम किया है। मैं महिला विंग की उप प्रमुख थी, लेकिन प्रियंका गांधी से बात करने का मौका नहीं मिला।"

उत्तर प्रदेश
प्रियंका मौर्या ने पिछले महीने छोड़ी थी पार्टी

प्रियंका मौर्या कांग्रेस के अभियान की पहली ऐसी पोस्टर गर्ल थीं, जिन्होंने पाला बदला था। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। मुझे कहा गया कि सरोजिनी नगर क्षेत्र में काम कीजिए, लेकिन जब टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया।" उन्होंने कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को खोखला नारा करार दिया था।

उत्तर प्रदेश
कांग्रेस ने बनाई है महिला केंद्रित रणनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कम होता जा रहा है और पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल सात सीटें मिली थीं। अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए इस बार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला केंद्रित रणनीति बनाई है। पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र भी जारी किया है और अपनी 40 प्रतिशत टिकटें महिला उम्मीदवारों को देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कई नई चेहरों को मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश
इन चर्चित महिलाओं को टिकट दे चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस ने जिन चर्चित महिलाओं को टिकट दिया है, उनमें उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां आशा सिंह, सम्मान भत्ते को लेकर प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालीं शाहजहांपुर की आशा वर्कर पूनम पांडे और नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालीं सदफ जफर आदि शामिल हैं। इसके अलावा कई न्यूज चैनल्स में एंकर के तौर पर काम कर चुकीं निदा अहमद और हिंदी और तमिल सिनेमा में काम कर चुकीं अभिनेत्री अर्चना गौतम को भी टिकट दिया गया है।

विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम छह बजे तक कुल 60.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके साथ ही नौ मंत्रियों सहित कुल 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। अब 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को आगामी चरणों के लिए वोट डाले जाएंगे।

पिछले चुनाव के नतीजे
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। 2017 में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 324 सीटें जीती थीं और राज्य में सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 54 सीटें जीती थीं। इनमें से सपा ने 47 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
उत्तर प्रदेश
कांग्रेस समाचार
प्रियंका गांधी
भाजपा समाचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में
'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में मनोरंजन
घर पर बना सकते हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट बिस्किट, जानिए पांच आसान रेसिपी
घर पर बना सकते हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट बिस्किट, जानिए पांच आसान रेसिपी लाइफस्टाइल
खूबसूरत पर्यटन स्थल है गुरेज घाटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरूरी बातें
खूबसूरत पर्यटन स्थल है गुरेज घाटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरूरी बातें लाइफस्टाइल
कावासाकी वर्सेस 650 बनाम ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट्स 660, जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट
कावासाकी वर्सेस 650 बनाम ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट्स 660, जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट ऑटो
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती: फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद आरोपी, फिर भी हुआ चयन
उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती: फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद आरोपी, फिर भी हुआ चयन करियर
UP BEd JEE के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP BEd JEE के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग देश
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी देश
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा करियर
और खबरें
कांग्रेस समाचार
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले राजनीति
महाराष्ट्र: अयोग्यता का मामला लंबित होने से नहीं रोका जा सकता फ्लोर टेस्ट- सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र: अयोग्यता का मामला लंबित होने से नहीं रोका जा सकता फ्लोर टेस्ट- सुप्रीम कोर्ट राजनीति
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
और खबरें
प्रियंका गांधी
अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी शामिल
अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी शामिल राजनीति
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण राजनीति
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राजनीति
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर देश
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राजनीति
बिहार में ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन
बिहार में ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन राजनीति
महाराष्ट्र: भाजपा ने एकनाथ शिंदे को दिया उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर, मंत्री पद पर भी चर्चा
महाराष्ट्र: भाजपा ने एकनाथ शिंदे को दिया उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर, मंत्री पद पर भी चर्चा राजनीति
उदयपुर: नुपुर का समर्थन करने पर 2 लोगों ने शख्स की गर्दन काटी, वीडियो भी बनाया
उदयपुर: नुपुर का समर्थन करने पर 2 लोगों ने शख्स की गर्दन काटी, वीडियो भी बनाया देश
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस
उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस देश
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक राजनीति
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022