NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा को इसी महीने मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना
    अगली खबर
    भाजपा को इसी महीने मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना
    भाजपा इसी महीने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है

    भाजपा को इसी महीने मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना

    लेखन आबिद खान
    Apr 18, 2025
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा को इस महीने के अंत तक अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी आलाकमान के बीच हाल ही में लगातार हो रही बैठकों से इस बात की संभावना जताई जा रही है।

    अगले हफ्ते तक पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है।

    खबर यह भी है कि पार्टी को नया अध्यक्ष मिलते ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

    प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री के सऊदी अरब से लौटने के बाद चुनाव संभव

    न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरे पर रहेंगे। उनके आने के बाद ही नए अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

    अध्यक्ष की घोषणा से पहले पार्टी अगले कुछ दिनों में 4 से 5 राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा भी कर सकती है।

    अध्यक्ष चेहरे को लेकर भाजपा जल्द ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी राय मांग सकती है।

    मंत्रिमंडल

    मंत्रिमंडल का भी हो सकता है विस्तार

    हालिया विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अपने सहयोगियों को मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है। इसके लिए अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है।

    महाराष्ट्र में जीत के बाद भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना दोनों ही मंत्रिमंडल में जगह मांग रही हैं।

    बिहार के विधानसभा चुनावों को देखते हुए वहां से भी किसी सहयोगी चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

    चेहरे

    कौन हो सकता है अगला अध्यक्ष?

    भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर संगठन और पार्टी से कई नामों को लेकर चर्चाए हैं।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान, संगठन महासचिव बीएल संतोष और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का नाम शामिल है।

    दक्षिण से आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, तमिलनाडु भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदर्यराजन और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन का नाम भी चर्चा में है।

    बैठक

    चुनाव से पहले भाजपा में ताबड़तोड़ बैठकें जारी

    16 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महासचिव बीएल संतोष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की।

    इससे एक दिन पहले नड्डा के आवास पर करीब 3 घंटे बैठक हुई। इसमें शाह और राजनाथ मौजूद थे।

    इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने 19 अप्रैल को होने वाला अपना जम्मू-कश्मीर दौरा भी रद्द कर दिया है।

    देरी

    अध्यक्ष के चयन में क्यों हो रही है देरी?

    नड्डा जनवरी, 2020 में भाजपा अध्यक्ष बनाए गए थे। पार्टी संविधान के मुताबिक, अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

    पार्टी का संविधान कहता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है, जब कम से कम आधे राज्यों के अध्यक्ष का चुनाव हो गया हो। अभी ये शर्त पूरी नहीं हुई है, इस वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    नरेंद्र मोदी
    जेपी नड्डा
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया कमल हासन
    जया बच्चन कैमरे देख फिर भड़कीं, पैपराजी पर चिल्लाकर बोलीं- बकवास सब, गंदे-गंदे सब जया बच्चन
    कोरोना वायरस के 276 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    भाजपा समाचार

    दिल्ली की किन महिलाओं को भाजपा सरकार देगी 2,500 रुपये की आर्थिक मदद? सामने आई शर्तें दिल्ली
    मणिशंकर अय्यर ने राजीव गांधी को लेकर क्या कहा, जिससे भाजपा को मिला घेरने का मौका? मणिशंकर अय्यर
    अमित शाह का एमके स्टालिन को तीखा जवाब, जानिए भाषा को लेकर क्या है ताजा विवाद अमित शाह
    राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के, बोले- आधे भाजपा से मिले हुए कांग्रेस समाचार

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी का RSS मुख्यालय का दौरा कितना अहम, किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा? मोहन भागवत
    प्रधानमंत्री मोदी ने मोहन भागवत से मुलाकात की, 12 साल में पहली बार संघ मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    क्या है नागपुर में स्थित दीक्षाभूमि, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने दी अंबेडकर को श्रद्धांजलि? महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में किया 'नागास्त्र-3' ड्रोन का निरीक्षण, जानें इसकी खासियत महाराष्ट्र

    जेपी नड्डा

    मोदी सरनेम मामले पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- राहुल का अहंकार बड़ा और समझ छोटी राहुल गांधी
    भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, 10 लाख स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: नड्डा के 'मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने' के बयान को कांग्रेस ने बताया धमकी कर्नाटक
    कर्नाटक: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, UCC लागू करने का किया वादा  भाजपा समाचार

    अमित शाह

    अंबेडकर विवाद को लेकर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका नीले कपड़े पहनकर पहुंचे लोकसभा
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर चर्चा जम्मू-कश्मीर
    संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR, क्या सजा होगी? राहुल गांधी
    संसद धक्का-मुक्की मामला: राहुल गांधी बोले- भाजपा सांसदों ने रोका, शिवराज ने किया पलटवार राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025