NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बोले अखिलेश- निमंत्रण नहीं मिला, कांग्रेस ने दी सफाई
    अगली खबर
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बोले अखिलेश- निमंत्रण नहीं मिला, कांग्रेस ने दी सफाई
    अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बोले अखिलेश- निमंत्रण नहीं मिला, कांग्रेस ने दी सफाई

    लेखन आबिद खान
    Feb 04, 2024
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे यात्रा में शामिल होंगे? इस पर अखिलेश ने कहा कि उन्हें निमंत्रण ही नहीं मिलता।

    विवाद बढ़ने पर अब कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है।

    बयान

    क्या बोले थे अखिलेश?

    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अखिलेश ने कहा था, "मुश्किल तो ये है कि कई बड़े आयोजन होते हैं। हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता तो अपने आप हम क्या मांगे निमंत्रण।"

    इसके बाद अखिलेश ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा था, "सब कुछ समय पर होता है। भगवान जब बुलाएंगे तो हम जाएंगे। उनकी बुलाने की इच्छा कब होगी, ये तो वो ही जानें।"

    प्रतिक्रिया

    अखिलेश के दावे पर कांग्रेस का क्या कहना है?

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'एक्स' पर अखिलेश का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विस्तृत रूट और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद इसे INDIA के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा। उनका यात्रा में भाग लेना INDIA गठबंधन को और मजबूत करेगा। 16 फरवरी यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

    बयान

    ममता बनर्जी ने भी कही थी निमंत्रण नहीं मिलने की बात

    जब राहुल गांधी की यात्रा पश्चिम बंगाल में थी, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी तरह के दावे किए थे।

    उन्होंने कहा था, "वे बंगाल में एक कार्यक्रम करने आए हैं, लेकिन INDIA के सदस्य के रूप में मुझे सूचित तक नहीं किया। मुझे प्रशासनिक सूत्रों से पता चला कि यात्रा हो रही है। अगर ऐसा था तो बंगाल क्यों आए। अगर हिम्मत है तो उत्तर प्रदेश, बनारस, राजस्थान या मध्य प्रदेश जाएं और वहां भाजपा को हराएं।''

    चुनावी गणित

    अखिलेश ने समझाया PDA का गणित

    इस बीच अखिलेश ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) की 90 प्रतिशत आबादी इस बार एकजुट होकर वोट करेगी।

    उन्होंने कहा, 'भाजपा के सभी समीकरण और फॉर्मूले फेल हो गए हैं। भाजपा उम्मीदवारों के चयन में बहुत पीछे छूट गयी है। भाजपा को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। भाजपा का टिकट लेकर हारने के लिए कोई लड़ना नहीं चाहता है। चौतरफा विरोध के माहौल में भाजपा उत्तर प्रदेश में हार मानकर बैठ चुकी है।'

    सीट बंटवारा

    उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में पेंच

    अखिलेश का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा में सहमति नहीं बन पा रही है।

    हाल ही में अखिलेश ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि अभी तो बातचीत चल ही रही है।

    इसके बाद अखिलेश ने सपा के 16 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए थे।

    यात्रा

    अभी झारखंड में है न्याय यात्रा

    कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रही है। मणिपुर से शुरू होकर यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी।

    इस दौरान राहुल करीब 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेंगे, जो पिछली भारत जोड़ो यात्रा से करीब दोगुना है।

    पहले यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरनी थी, लेकिन बाद में इसमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। फिलहाल यात्रा झारखंड में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अखिलेश यादव
    कांग्रेस समाचार
    INDIA
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार उत्तर प्रदेश
    लारा दत्ता के पिता और भारतीय वायुसेना के पूर्व कमांडर एलके दत्ता का निधन लारा दत्ता
    आमिर खान की 'लगान' का 24 साल बाद भी जलवा कायम, ऑस्कर अकेडमी ने मनाया जश्न आमिर खान
    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक

    अखिलेश यादव

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे  भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    विपक्षी गठबंधन INDIA की आज अहम बैठक, सीट-बंटवारे और संयोजक के नाम पर चर्चा संभव लोकसभा चुनाव
    INDIA गठबंधन: मल्लिकार्जुन खड़गे बने अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार मल्लिकार्जुन खड़गे
    महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़ने की तैयारी में महाराष्ट्र
    मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा महाराष्ट्र

    INDIA

    NCERT किताबों में 'इंडिया' की जगह लिखा जाएगा 'भारत', समिति ने दी मंजूरी NCERT
    विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को राहत, चुनाव आयोग बोला- नाम को लेकर नियंत्रित नहीं कर सकते दिल्ली हाई कोर्ट
    INDIA गठबंधन में तकरार? नीतीश कुमार बोले- कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में ज्यादा दिलचस्पी नीतीश कुमार
    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को कौन-कौन-सी 15 सीटें देगी समाजवादी पार्टी? उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: 60,000 से ज्यादा पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: महिला शिक्षकों की लगाई गई दुल्हन सजाने और दरवाजे पर स्वागत करने की ड्यूटी देश
    अयोध्या जा रहे पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगी आतिशबाजी अयोध्या
    उत्तर प्रदेश: बुजुर्ग ने मौत से पहले की अपनी तेरहवीं, 2 दिन बाद चली गई सांस अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025