Loading...
खाना खा कर पेट भरने के बाद भी क्यों रहती है पोषक तत्वों की कमी?
खाने के बाद पोषण की कमी

खाना खा कर पेट भरने के बाद भी क्यों रहती है पोषक तत्वों की कमी?

लेखन सयाली
Oct 30, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

कई लोग सोचते हैं कि भोजन से पेट भरने के बाद अतिरिक्त खाने की कोई जरूरत नहीं होती। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पेट भरने के बाद भी शरीर में जरूरी तत्वों की कमी रह जाती है। इसका कारण है कि पेट भरने का मतलब सभी जरूरी तत्वों की जरूरत पूरी होना नहीं है। आइए जानते हैं कि पेट भरने के बाद भी शरीर में जरूरी तत्वों की कमी क्यों हो सकती है।

#1

क्या है पोषण की कमी?

पोषण की कमी तब होती है जब शरीर को अपने विकास और कामकाज को ठीक से चलाने के लिए जरूरी मात्रा में तत्व नहीं मिल पाते हैं। सही संतुलित डाइट न लेने, खाने की चीजों के खराब होने या ठीक से पकाने में असफल होने के कारण पोषण की कमी हो सकती है।

इसके अलावा यह किसी बीमारी या संक्रमण के कारण भी हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिल लें।

#2

पोषण की कमी के लक्षण

पोषण की कमी के लक्षण व्यक्ति के खान-पान और सेहत पर निर्भर करते हैं।

हालांकि, सामान्य तौर पर इसके कारण थकान, भूख में कमी, वजन का घटना, बालों का झड़ना, धीमी या बिगड़ी हुई विकास दर, कमजोर मांसपेशियां, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, खराब दांतों का स्वास्थ्य और त्वचा में सूखापन जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा पोषण की कमी के कारण आंखों की समस्याएं और हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#3

पोषक तत्वों की कमी का पता लगाना

शरीर में जरूरी तत्वों की कमी का पता लगाने के लिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना होगा, ताकि वह शारीरिक परीक्षण और रक्त परीक्षण के बाद आपको इसके बारे में बता सकें।

इसके लिए डॉक्टर आपसे आपके खाने की आदतों और लक्षणों के बारे में भी पूछ सकते हैं। इसके अलावा शरीर में जरूरी तत्वों की कमी के कारण बालों का झड़ना, त्वचा का रूखा होना और कमजोर मांसपेशियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#4

पोषण संबंधी जरूरतों के लिए इन चीजों का करें सेवन

शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए आपको अपने खाने में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और चर्बी शामिल करनी चाहिए।

इन तत्वों की कमी से बचने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज, दूध के उत्पाद और सूखे मेवे जैसे खाने की चीजों को शामिल करें।

इनसे शरीर को भरपूर मात्रा में जरूरी तत्व मिल सकते हैं। किसी तत्व की ज्यादा कमी हो तो डॉक्टर से दवाइयां लें।

ADVERTISEMENT