Loading...
चौथे टी-20 से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा- 5-0 से सीरीज जीतना है लक्ष्य
तिलक वर्मा ने सीरीज को क्लीन स्वीप करने की इच्छा जताई (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

चौथे टी-20 से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा- 5-0 से सीरीज जीतना है लक्ष्य

Oct 29, 2026
01:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक कमाल किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक सीरीज के 3 मैच जीते हैं और 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बनाई हुई है। इस बीच तिलक वर्मा का मानना है कि भारतीय टीम के पास इस टी-20 सीरीज को क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका है। हालांकि, उन्होंने इसे चुनौतीपूर्ण बताया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

यह क्लीन स्वीप करने का एक बेहतरीन मौका- तिलक 

भारत को अब 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में सीरीज का चौथा मैच खेलना है।

रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक, तिलक ने चौथे टी-20 मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें लगता है कि यह क्लीन स्वीप करने का एक बेहतरीन मौका है। हमारा अगला लक्ष्य आने वाले मैच जीतना है, ताकि भारतीय दर्शकों को 5-0 से सीरीज जीतने का नजारा देखने का शानदार मौका मिल सके।"

बयान 

न्यूजीलैंड के खिलाफ अजेय बढ़त बनाना है मुश्किल काम- तिलक 

तिलक ने आगे कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण है। जब आप सीरीज में 3-0 की बढ़त देखते हैं, तो सबको लगता है कि यह बहुत आसान है, लेकिन यह मुश्किल है, खासकर टाइम-जोन के अंतर की वजह से। हालांकि, इस स्तर पर हम कोई बहाना नहीं बना सकते। हम सबसे ऊंचे स्तर पर हैं, और हमें उन युवाओं के लिए मानक तय करने होंगे जो हमें अपना आदर्श मानते हैं।"

ADVERTISEMENT

बयान 

अपनी भूमिका को लेकर क्या बोले तिलक?

अपनी भूमिका को लेकर तिलक ने कहा, "मेरे पास पावर गेम पहले से ही था। मैंने नंबर-3 पर भी रन बनाए हैं। अब खासकर नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी करते समय मैं पहली गेंद पर बाउंड्री मारने के बारे में तभी सोचता हूं जब गेंद वैसी हो। मेरा ध्यान खेल को आगे तक ले जाने पर होता है। शुरुआत में मैं सिंगल और डबल लेने पर ध्यान देता हूं और चौके या 2 रन के लिए खाली जगह तलाशता हूं।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

ऐसा रहा तिलक का प्रदर्शन 

सीरीज के पहले टी-20 में तिलक को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जिसमें वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद दूसरे टी-20 में नंबर-6 पर खेलते हुए उन्होंने जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक लगाया था।

वह 26 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे थे और टीम को जीत दिलाई थी।

तीसरे टी-20 में उन्होंने नाबाद एक रन बनाया।

भारत 

भारत ने बनाई हुई है 3-0 से बढ़त 

भारत ने पहले टी-20 में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। क्राइस्टचर्च में भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 231 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने 181 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

इसके बाद तीसरे टी-20 में अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। वेलिंग्टन में हुए मैच में जीत के लिए मिले 199 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

ADVERTISEMENT