Page Loader
जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान
बिपाशा बसु खुद को फिट रखने के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान

जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान

लेखन अंजली
Jan 07, 2023
06:00 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और 17 साल की उम्र में उन्होंने फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता। इसके बाद साल 2001 में अभिनेत्री ने फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। अभिनय के अलावा उनकी फिटनेस भी लोगों को काफी आकर्षित करती है। आइए आज बिपाशा के जन्मदिन (07 जनवरी ) पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।

वर्कआउट

सूर्य नमस्कार और कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं बिपाशा

बिपाशा अपने वर्कआउट सेशन की शुरुआत 'सूर्य नमस्कार' के साथ करती हैं। इसके बाद वह 50 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें 20 मिनट की ट्रेडमिल वॉक, 20 मिन की साइकिलिंग और 10 मिनट की क्रॉस ट्रेनिंग शामिल है। अभिनेत्री के वर्कआउट रूटीन में फंक्शनल ट्रेनिंग भी शामिल है और इससे जुड़ी वीडियोज वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

एक्सरसाइज

हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करती हैं बिपाशा

अभिनेत्री हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करती हैं और एक दिन आराम के लिए रखती हैं। सोमवार को वह अपने अपर बॉडी रिजीम पर काम करती हैं, जबकि मंगलवार को वह एब्स से जुड़ी एक्सरसाइज करती हैं। बुधवार को उनकी एक्सरसाइज शरीर के निचले हिस्से और पैरों पर केंद्रित होती हैं। गुरुवार को वह ग्लूट्स वर्कआउट करती हैं। शुक्रवार को वह एब्स से जुड़ी और शनिवार को ऊपरी शरीर से जुड़ी एक्सरसाइज करती हैं। रविवार को वह आराम करती हैं।

डाइट

बिपाशा का डाइट प्लान

बिपाशा अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी में नींबू मिलाकर पीती हैं। इसके बाद वह कुछ भीगे बादाम और एक कप चाय का सेवन करती हैं। अभिनेत्री के ब्रेकफास्ट में छह अंडे का सफेद भाग, टोस्ट और फल शामिल होते हैं, जबकि लंच में वह दाल, हरा सलाद, सब्जियां, ग्रिल्ड फिश या चिकन और दो सोया रोटी खाती हैं। डिनर में वह जैतून के तेल में बनी सब्जियां, ग्रिल्ड फिश या चिकन और अंत में थोड़ी मिठाई खाती हैं।

आदतें

अभिनेत्री की खान-पान से जुड़ी आदतें

बिपाशा जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं। इसके अतिरिक्त पूरा दिन भरपूर पानी और नारियल पानी का सेवन करकी हैं, जो उन्हें हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वह अमूमन स्नैक्स में डाइजेस्टिव बिस्किट के साथ एक कप चाय लेती हैं और चावल खाने से भी परहेज करती हैं। खान-पान और वर्कआउट के साथ-साथ अभिनेत्री नींद पर भी ध्यान देती हैं और रोजाना 7-8 से घंटे की नींद लेने की कोशिश करती हैं।