NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनिया के चार सबसे बड़े द्वीप, जिनकी खास विशेषताएं आपको कर देंगी हैरान
    दुनिया के चार सबसे बड़े द्वीप, जिनकी खास विशेषताएं आपको कर देंगी हैरान
    1/5
    लाइफस्टाइल 1 मिनट में पढ़ें

    दुनिया के चार सबसे बड़े द्वीप, जिनकी खास विशेषताएं आपको कर देंगी हैरान

    लेखन अंजली
    Apr 11, 2020
    07:00 am
    दुनिया के चार सबसे बड़े द्वीप, जिनकी खास विशेषताएं आपको कर देंगी हैरान

    दुनिया में ऐसी कई जगहें है जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। द्वीप भी उन्हीं में से एक हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, जहां कई लोग घूमना पसंद करते हैं। द्वीप का आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर हजारों वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े द्वीपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी विशेषताएं आपको हैरान कर देंगी।

    2/5

    बोर्नियो द्वीप

    बोर्नियो द्वीप एक ऐसा द्वीप है जो इंडोनेशिया, मलयेशिया और ब्रुनेई तीन देशों तक फैला हुआ है, लेकिन इसका लगभग 73 फीसदी भाग इंडोनेशिया में आता है जबकि 26 फीसदी भाग मलयेशिया में और महज एक फीसदी भीग ही ब्रुनेई में पड़ता है। इस द्वीप का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढका हुआ है, जिसे दुनिया के सबसे प्राचीन जंगलों में से एक माना जाता है। इस द्वीप की खासियत है कि यह कई अजीबो-गरीब पेड़ों से घिरा हुआ है।

    3/5

    ग्रीनलैंड द्वीप

    ग्रीनलैंड द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति को छोड़कर ग्रीनलैंड का अपना कानून है। साल 2014 से ही यहां के प्रधानमंत्री किम किल्सन हैं। भौगोलिक तौर पर अगर गौर फरमाया जाए तो ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का एक भाग है, लेकिन 18वीं सदी के बाद से यह यूरोप के राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है।

    4/5

    न्यू गिनी द्वीप

    न्यू गिनी द्वीप ऑस्ट्रेलिया के उत्तर भाग में स्थित है, जिसका लगभग आधा भाग जंगलों से ढका हुआ है, जिसमें देवदार और अखरोट जैसे पोषण पूर्ण चीजों के पेड़ मौजूद हैं। वैसे तो इस द्वीप का मुख्य पशु कंगारू है, लेकिन इसके अलावा एक विचित्र प्रकार की उड़न लोमड़ी (उड़नेवाला चमगादड़) भी यहां पाई जाती है, जिसके पंख तीन फीट तक लंबे होते हैं और वो दिखने में किसी सामान्य लोमड़ी की भांति लगती है।

    5/5

    मेडागास्कर द्वीप

    मेडागास्कर द्वीप भी उन्हीं सबसे बड़े द्वीपों में से एक है। यह द्वीप हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित है। इस द्वीप की खासियत है यहां पाए जाने वाले पौधे और जीव, जिनके बारे में यह कहा जाता है कि वे धरती पर कहीं और नहीं पाए जाते हैं। मेडागास्कर द्वीप पर खासतौर पर लीमर (प्राइमेट्स जानवर), टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा) और चमकीले रंगों वाले गिरगिट आदि जीव आपको देखने को मिल सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    कोरोना का डर: सड़क पर बिखरे मिले 2,000 के नोट, उठाने की बजाए इधर-उधर भागे लोग दिल्ली
    कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय शख्स ने बनाई 'कोरोना कार', देखें वीडियो तमिलनाडु
    लॉकडाउन: मुंबई के लड़के ने दिल्ली की लड़की से वीडियो कॉल के जरिए रचाई शादी मुंबई
    गुजरात: 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बेचने के लिए OLX पर डाल दिया विज्ञापन, मामला दर्ज गुजरात
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023