NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / देसी दादी ने बोली 'झक्कास' अंग्रेजी, वायरल हुआ वीडियो
    अजब-गजब

    देसी दादी ने बोली 'झक्कास' अंग्रेजी, वायरल हुआ वीडियो

    देसी दादी ने बोली 'झक्कास' अंग्रेजी, वायरल हुआ वीडियो
    लेखन अंजली
    Mar 02, 2020, 09:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    देसी दादी ने बोली 'झक्कास' अंग्रेजी, वायरल हुआ वीडियो

    शाबाश! यही शब्द बड़ों के मुंह से निकलता है जब बच्चे अपने बड़ों को कुछ ऐसा कर दिखलाते है, जिसकी उम्मीद बड़ों को शायद नहीं होती। लेकिन इस बार इस शब्द की हकदार कोई बच्चा नहीं बल्कि एक बुजुर्ग महिला है, जिन्होंने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बुजुर्ग महिला का नाम दादी भगवानी देवी है और उनका वीडियो IPS अधिकारी अरुण बोथरा ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में अंग्रेजी में यह कह रही हैं दादी

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने हुए देसी दादी अंग्रेजी में महात्मा गांधी के बारे में बोलती हुई देखी जा सकती है। वीडियो में वह कह रही हैं, "महात्मा गांधी दुनिया में महातम इंसान थे और उनका रहन-सहन भी बहुत साधारण था..वह बकरी का दूध पीते थे। वह हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे और राष्ट्र के पिता हैं। उनकी समाधि राजघाट पर है।"

    ट्विटर पर लोग दादी की जमकर कर रहे हैं तारीफ

    वायरल वीडियो को अरुण बोथरा ने रविवार को एक कैप्शन के साथ साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'अंग्रेजी बोलने वाली इस बुजुर्ग महिला को आप 10 में से कितने नंबर देंगे?' सोशल मीडिया पर दादी को इंग्लिश बोलता देख हर कोई हैरान है। कई लोगों ने तो कमेंट किया कि यह देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर इन्हें 10 में कितने नंबर देंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी के लिए खासे चर्चित हैं।

    इस वीडियों को मिल चुके हैं कई लाइक और रि-ट्वीट

    यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स और तीन हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है।

    देंखे दादी का वायरल वीडियो

    How many marks out of 10 for the old lady for this spoken English Test? pic.twitter.com/QmPSEd4o0L

    — Arun Bothra (@arunbothra) March 1, 2020
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हरियाणा
    अजब-गजब खबरें

    हरियाणा

    क्या है विवादों में रहने वाला राजद्रोह कानून और इसका इतिहास? बिहार
    चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवाई स्कूल ले गया छात्र, दोस्तों के साथ मिलकर खा ली अजब-गजब खबरें
    हरियाणा: टूटी सड़कों की शिकायत करने पर मिलेंगे पैसे, मरम्मत न की तो ठेकेदार पर जुर्माना देश
    हरियाणा सरकार ने किया एलान, इन छात्रों को मिलेगी 6,000 रुपये की स्कॉलरशिप शिक्षा

    अजब-गजब खबरें

    प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी लड़की बिहार
    मौत के 10 घंटे बाद जिंदा हुई यह महिला, दफनाने की तैयारी कर रहे थे परिजन अजब-गजब
    घर में चोरी करने गए चोर वहीं सो गया, आंख खुली तो सामने खड़ा था मालिक कर्नाटक
    दुनिया के पांच अजीबो-गरीब पौधे, जिनको देखने भर से ही डर जाते हैं लोग अजब-गजब

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023