NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी लड़की
    अजब-गजब

    प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी लड़की

    प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी लड़की
    लेखन अंजली
    Mar 01, 2020, 08:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी लड़की

    बस एक बार मेरी शादी करवा दीजिए, बस एक बार! हंसिए मत, क्योंकि यह एक सज्जन पुरूष के ज्जबात हैं जिनको समझना हर किसी के बस की नहीं है। दरअसल, बिहार के एक दुल्हे की दुल्हनिया अपने प्रेमी संग भाग गई, जिसके बाद दूल्हे ने जिद ठान ली कि वह शादी के मंडप से दुल्हन को लेकर ही घर जाएगा। फिर क्या था, उसके लिए नई दुल्हन का इंतजाम किया गया। लोट-पोट मत होइए..आगे पढ़िए।

    कहां का है यह मामला?

    यह मामला बिहार के गोपालगंज जिले के परसा गांव का है जहां एक शादी के मंडप में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जानकारी के अनुसार, शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई, जिसके बाद दूल्हे ने जिद ठान ली कि वह शादी स्थल से तभी जाएगा जब उसको दुल्हन मिलेगी। इसके बाद उसके परिवार और गांव वालों ने मिलकर तरकीब निकाल गांव की ही एक लड़की से दूल्हे की शादी करा दी।

    दूल्हे और बारातियों ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

    दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के भगवानपुर गांव का एक युवक बरात लेकर परसा गांव के निवासी अमरनाथ कुशवाहा के घर आया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फेरे व अन्य रस्में चल रही थीं कि अचानक दुल्हन मंडप से फरार हो गई, जिसके बाद दूल्हा और बराती हंगामा करने लगे। बरातियों को शांत न होता देख और गांव की बदनामी के डर से दुल्हन के परिवार ने पड़ोस की एक युवती से दूल्हे की दोबारा शादी कराने का प्रस्ताव दिया।

    दूल्हे ने स्वीकार किया गांव वालों "बेहद किमती" प्रस्ताव

    दूल्हे ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दूसरी लड़की से शादी करने के लिए राजी हो गया। इसके बाद तुरंत उसी मंडप पर अमरनाथ कुशवाहा के पड़ोसी अर्जुन प्रसाद की पुत्री के साथ दूल्हे की दोबारा शादी कराई गई। विवाह के बाद दुल्हन को साथ लेकर दूल्हा व बराती खुशी-खुशी विदा हो गए। फिलहाल, "दुल्हे की यह माहनता" काफी सुर्खियां बटोर रही है।

    इससे पहले एक शादी में दूल्हा हुआ था फरार

    यह पहला मामला नहीं है जब किसी दूल्हे ने दूसरी दुल्हन से शादी की हो इससे पहले हरियाणा के मुरथ्ल में एक शादी से पहले दूल्हा फरार हो गया था, जिसके बाद बिचौलिए ने दो घंटे में दूसरा दूल्हा ढूंढा। दरअसल, दुल्हा जब शादी से पहले फरार हो गया था तब दुल्हन के पिता सोच नहीं पा रहे थे कि क्या करें। ऐसे में बिचौलिए ने स्थिति संभाल अपने गांव के एक लड़के से उनकी बेटी की शादी करवा दी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    अजब-गजब खबरें

    बिहार

    दुनियाभर में अपना व्यापार फैलाकर अनिल अग्रवाल बने बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति, जनिए इनकी संपत्ति पटना
    बिहार DElEd की परीक्षा 5 जून से, मेंहदी और नेलपॉलिश लगाकर जाने पर नहीं मिलेगा प्रवेश बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगे आनंद मोहन की रिहाई से संबंधित दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान पर गरमाई बिहार की सियासत, जानें पूरा मामला नीतीश कुमार

    अजब-गजब खबरें

    राजस्थान: पत्नी ने शराब पीने देने से किया मना तो पति ने पीया टॉयलेट क्लीनर, मौत राजस्थान
    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन अमेरिका
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक चीन समाचार
    फूड कॉम्बिनेशन की सूची में गुलाब जामुन के साथ दही भी हुआ शामिल, देखिए वायरल वीडियो सोशल मीडिया

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023