NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पाइलेट्स बनाम एरोबिक्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन है ज्यादा बेहतर
    अगली खबर
    पाइलेट्स बनाम एरोबिक्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन है ज्यादा बेहतर
    पाइलेट्स बनाम एरोबिक्स

    पाइलेट्स बनाम एरोबिक्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन है ज्यादा बेहतर

    लेखन अंजली
    Jul 26, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    रोजाना कुछ मिनट एक्सरसाइज करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से से जुड़े लाभ मिल सकते हैं और यह बात लगभग हर कोई जानता है, इसलिए अधिक से अधिक लोग फिटनेस फ्रीक बनते जा रहे हैं।

    वैसे लोगों के बीच आजकल एरोबिक और पाइलेट्स नाम की दो एक्सरसाइज काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से किसे चुनना ज्यादा अच्छा है?

    चलिए फिर आज हम आपकी सही एक्सरसाइज चुनने में मदद करते हैं।

    एरोबिक्स

    एरोबिक्स क्या है?

    एरोबिक्स एक्सरसाइज को कार्डियो के रूप में भी जाना जाता है, जिससे हृदय में ऑक्सीजन युक्त रक्त को पंप करने की जरूरत होती है ताकि काम करने वाली मांसपेशियों को ऑक्सीजन पहुंचाया जा सके।

    इसके अतिरिक्त, एरोबिक अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करती है और मोटापे से भी बचाती है।

    एरोबिक एक्सरसाइज के तौर पर आप अपने रूटीन में स्वीमिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग और रस्सी कूदना आदि को शामिल कर सकते हैं।

    पाइलेट्स

    पाइलेट्स क्या है?

    पाइलेट्स एक्सरसाइज का एक रूप है, जिसे जोसेफ पाइलेट्स ने नर्तकियों और एथलीटों की चोट को जल्दी ठीक करने के लिए बनाया था।

    इसमें कई ऐसे मूवमेंट्स शामिल हैं, जो आपके कोर को स्थिर और मजबूत करते हैं।

    यह नॉन-कार्डियो वर्कआउट आपके शरीर को लचीलापन और जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाने में मदद कर सकता है।

    पाइलेट्स में कैलीस्थेनिक्स, योग और बैले जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं, जिनका अगर रोजाना 20-25 मिनट अभ्यास किया जाए तो कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    अंतर

    एरोबिक्स और पाइलेट्स के बीच अंतर

    एरोबिक एक्सरसाइज एक तेज गति वाला वर्कआउट है, जिसमें जॉगिंग, तैराकी, साइकिल चलाना आदि शामिल हैं, जो हृदय गति को बढ़ाते हैं।

    पाइलेट्स एक्सरसाइज पेट पर नियंत्रण के साथ धीमी गति से किया जाने वाला वर्कआउट है और इसमें शामिल एक्सरसाइज को करते समय व्यक्ति का पूरा ध्यान अपनी सांस पर होना चाहिए।

    साफ शब्दों में कहें तो एरोबिक्स एक्सरसाइज उच्च ऊर्जा और तीव्र होती हैं, जबकि पाइलेट्स एक्सरसाइज आमतौर पर बैठकर या लेटकर धीमी गति में की जाती है।

    समानताएं

    एरोबिक और पाइलेट्स के बीच समानताएं

    समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए एरोबिक्स और पाइलेट्स दोनों ही शानदार हैं। ये आपकी शारीरिक ताकत को बढ़ाती हैं, मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती हैं और तेजी से कैलोरी बर्न करने में सहायक हैं।

    हालांकि, एक्सरसाइज के इन दोनों रूपों के लिए एक प्रशिक्षक का होना जरूरी है।

    अगर आप नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तो दोनों ही एक्सरसाइज के रूप आपको स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

    चयन

    एरोबिक और पाइलेट्स में से किसका चयन करना है ज्यादा बेहतर?

    अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना है तो एरोबिक व्यायाम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है क्योंकि यह आपकी हृदय गति को बढ़ाती हैं, जिससे आप अधिक से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

    वहीं, कोर स्ट्रेंथ और मसल टोन को बेहतर बनाने के लिए पाइलेट्स बेहतर विकल्प है। धीमी गति वाली इस एक्सरसाइज यह सुनिश्चित होता है कि शरीर के सभी अंग प्रभावित हों, जिससे मांसपेशियों को बेहतर मजबूती मिले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज
    एरोबिक्स

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    वजन घटाना

    वजन कम करने में मददगार नहीं हैं इस तरह की एक्सरसाइज स्वास्थ्य
    एक महीने में पांच किलो वजन कम करना चाहते हैं तो जरूर अपनाएं ये टिप्स स्वास्थ्य
    क्या है पैलियो डाइट और क्या इससे वजन नियंत्रित होता है? जानिए इसके फायदे और नुकसान स्वास्थ्य
    अंडे के साथ इन चीजों का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    सावन के दौरान ये पांच गलतियां करने से बचें सावन
    कैंपिंग पसंद है तो भारत की इन पांच जगहों की करें सैर राजस्थान
    रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और वजन घटाने में मददगार है ये मसालेदार डिटॉक्स ड्रिंक खान-पान
    मानसून में बढ़ जाता है इन पांच तरह के बुखार का खतरा मानसून

    एक्सरसाइज

    मेनोपॉज के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें लाइफस्टाइल
    पैरों की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    पुल-अप्स एक्सरसाइज से जुड़ी सामान्य गलतियां जो बन सकती हैं शारीरिक समस्याओं का कारण लाइफस्टाइल

    एरोबिक्स

    स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं एरोबिक एक्सरसाइज, वर्कआउट रूटीन का जरूर बनाएं हिस्सा स्वास्थ्य
    जुम्बा बनाम एरोबिक्स: जानिए इनमें से किसका चयन करना है अधिक बेहतर लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025