NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: खुद को कैसे फिट रखते हैं महेंद्र सिंह धोनी? जानिए डाइट और वर्कआउट प्लान 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: खुद को कैसे फिट रखते हैं महेंद्र सिंह धोनी? जानिए डाइट और वर्कआउट प्लान 
    महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस का राज

    जन्मदिन विशेष: खुद को कैसे फिट रखते हैं महेंद्र सिंह धोनी? जानिए डाइट और वर्कआउट प्लान 

    लेखन अंजली
    Jul 07, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी दमदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इस साल खिताब जीतकर 5वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

    क्रिकेट के अलावा धोनी की फिटनेस भी लोगों को आकर्षित करती है और इसका पूरा श्रेय उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन को जाता है।

    आइए उनके जन्मदिन (07 जुलाई) पर उनकी फिटनेस का राज जानते हैं।

    वर्कआउट

    धोनी को पसंद नहीं है जिम जाना

    क्रिकेट के मैदान पर हो या मैदान के बाहर धोनी अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर बहुत अनुशासित रहते हैं और इसे एक भी दिन नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, उन्हें जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था, "मैंने जो खेल प्रशिक्षण लिया उससे मुझे फिट रहने में बहुत मदद मिलती है।"

    वह ऐसी एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, जो सहनशक्ति और फुटवर्क को मजबूत करने में मदद करती हैं।

    वार्मअप

    वार्मअप करना कभी नहीं भूलते हैं धोनी

    धोनी अपने वार्मअप सेशन को भी काफी गंभीरता से लेते हैं।

    वार्मअप करने से व्यक्ति की मांसपेशियों में लचीलापन आता है और किसी भी तरह के वर्कआउट में ऐंठन या फिर दर्द आदि की समस्या नहीं होती है। वार्मअप न करने से चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है।

    धोनी के वार्मअप रूटीन में जॉगिंग, जंपिंग जैक और स्प्रिंटिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके बाद ही वह अन्य एक्सरसाइज की ओर जाते हैं।

    एक्सरसाइज

    स्क्वाट है पसंदीदा एक्सरसाइज

    स्क्वाट धोनी की पसंदीदा एक्सरसाइज है।

    बता दें कि स्क्वाट एक बेहतरीन फैट बर्नर एक्सरसाइज है और इससे पीठ की कई तकलीफों को ठीक किया जा सकता है।

    इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का संतुलन और स्थिरता बढ़ती है। इसके अतिरिक्त यह एक्सरसाइज एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करती है।

    इसके साथ ही इस एक्सरसाइज से हृदय स्वास्थ्य और पूरे शरीर की मांसपेशियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    डाइट

    क्या है धोनी का डाइट प्लान? 

    धोनी बहुत अधिक कार्ब्स और वसा से परहेज करते हैं।

    उनकी 4 बार खाने की योजना में खाद्य पदार्थों का संतुलित और पौष्टिक मिश्रण शामिल होता है।

    वह फल, कबाब, उबले अंडे, चिकन, कई तरह की दाल, मौसमी सब्जियां, कम वसा वाला दही, रोटी या नान और उबले हुए चावल खाना पसंद करते हैं।

    इसी तरह स्नैक्स में उन्हें होममेड जूस के साथ सूखे मेवे खाना काफी पसंद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    डाइट प्लान
    फिटनेस टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: रोहित और धोनी सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय, दूसरे स्थान पर हैं पंत  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: किरोन पोलार्ड के नाम है आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े किरोन पोलार्ड
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 अहम खिलाड़ी, बदल सकते हैं मैच का रुख IPL 2023
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023

    डाइट प्लान

    कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं? इन कार्ब-फ्री पेय को अपनी डाइट में करें शामिल लाइफस्टाइल
    कीटो डाइट फॉलो करने वालों के लिए बेहतरीन हैं इन फलों का सेवन वजन घटाना
    कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो इन लो-कार्ब सब्जियों को अपनी डाइट में करें शामिल खान-पान
    ये पांच तरह के डाइट प्लान स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक खान-पान

    फिटनेस टिप्स

    क्या है HIIT? जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    कैसे इतना फिट रहती है आलिया भट्ट? जानिए उनकी फिटनेस का राज सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं अदिति राव हैदरी अदिति राव हैदरी

    लाइफस्टाइल

    मानसून की बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून
    कश्मीर के इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों को घर पर बनाकर खाएं, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी
    भूरे चावल सेहत के लिए है फायदेमंद, इन व्यंजनों की रेसिपी से डाइट में करें शामिल खान-पान
    घर पर बनाने के लिए 5 मीठी और मलाईदार रबड़ी की रेसिपी, गर्मियों में जरूर करें ट्राई खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025