NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मुंहासों से अलग होते हैं होंठों के छाले, जानिए इनके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे
    अगली खबर
    मुंहासों से अलग होते हैं होंठों के छाले, जानिए इनके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे
    होंठ पर होने वाले छालों के लिए घरेलू नुस्खे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    मुंहासों से अलग होते हैं होंठों के छाले, जानिए इनके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे

    लेखन अंजली
    Oct 05, 2023
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    मुंह के आसपास या होंठों पर होने वाले छाले एक दर्दनाक समस्या हैं और इन्हें अपने आप ठीक होने में 2 से 4 सप्ताह लग सकते हैं।

    वैसे इनके उपचार के लिए कई लोग दर्द निवारक दवा ले लेते हैं, लेकिन इससे पूरे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की परामर्श के बाद ही कोई दवा लें और इसके साथ ही इन 5 घरेलू नुस्खों को आजमाएं। इनसे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

    #1

    बर्फ का करें उपयोग 

    जब भी आपके होंठों पर छाले हों तो उन्हें फोड़ने की बजाय उन पर बर्फ का उपयोग करें।

    लाभ के लिए सबसे पहले एक मुलायम कपड़े में बर्फ का एक टुकड़ा लपेटें और इसे होंठों पर कुछ मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद फिर से इस प्रक्रिया को दोहराएं।

    यह नुस्खा मुख्य रूप से किसी संक्रमण के कारण हुए होंठ के छालों को ठीक करने में मदद करता है।

    यहां जानिए घर पर आइसपैक बनाने के तरीके।

    #2

    सेब का सिरका है प्रभावी

    सेब के सिरके में रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। ये छाले से प्रभावित क्षेत्र के आसपास संक्रमण को फैलने से रोकने और खुजली की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए रूई से सेब के सिरके को प्रभावित होंठ पर लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

    आप इसे दिन में 3 बार दोहरा सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर छाला खुला हुआ है तो इस पर सेब का सिरका न लगाएं।

    #3

    एलोवेरा आएगा काम 

    सूजनरोधी गुणों से भरपूर एलोवेरा के उपयोग से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है और इस सूची में होंठों के छाले भी शामिल हैं।

    लाभ के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को काटकर इसका जेल निकालें। इसके बाद इसे होंठों पर हल्के हाथ से लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

    जब तक समस्या दूर न हो, तब तक इस नुस्खे को आजमाएं।

    #4

    बेकिंग सोडा से होगा फायदा

    बेकिंग सोडा में मौजूद रोगाणुरोधी गुण छालों के कीटाणुओं को खत्म कर उनसे जल्द राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    अगर होंठ के अंदर की तरफ छाला है तो राहत के लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस घोल से कुल्ला करें।

    जब तक कि आराम न मिल जाए, इस उपाय का उपयोग दिन में 3 से 4 बार करें।

    #5

    नारियल के तेल से दूर होगी समस्या

    नारियल का तेल एक शक्तिशाली रोगाणुरोधी एजेंट है। इसमें लॉरिक एसिड की तरह ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो कीटाणुओं को खत्म करके होंठ के छालों को ठीक कर सकते हैं ।

    लाभ के लिए प्रभावित होंठ पर रूई से नारियल का तेल लगाकर छोड़ दें। आप इसे बार-बार अपने होंठों पर लगा सकते हैं।

    यहां जानिए स्ट्रेच मार्क्स से राहत पाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान ने की भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश, मलेशिया ने अनुरोध ठुकराया मलेशिया

    घरेलू नुस्खे

    कांच की सतहों की सफाई के लिए घर पर बनाएं ग्लास क्लीनर, जानिए बनाने के तरीके  साफ-सफाई के टिप्स
    मानसून में होने वाली त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे  त्वचा की देखभाल
    पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
    कीड़े का काटना हो सकता है खतरनाक, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं राहत प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    पैरों की देखभाल के लिए घर पर तैयार करें फुट मास्क, जानिए बनाने की प्रक्रिया घरेलू नुस्खे
    गैस और सूजन जैसी समस्याओं से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    शेविंग के बाद रेजर बर्न होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    ड्राई नोज क्या है? जानिए इस समस्या से राहत पाने के 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025