NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली 2023: अपने रिश्‍तेदारों, दोस्तों और परिवार को इस अंदाज में दें होली की शुभकामनाएं 
    होली 2023: अपने रिश्‍तेदारों, दोस्तों और परिवार को इस अंदाज में दें होली की शुभकामनाएं 
    लाइफस्टाइल

    होली 2023: अपने रिश्‍तेदारों, दोस्तों और परिवार को इस अंदाज में दें होली की शुभकामनाएं 

    लेखन अंजली
    March 07, 2023 | 09:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    होली 2023: अपने रिश्‍तेदारों, दोस्तों और परिवार को इस अंदाज में दें होली की शुभकामनाएं 
    होली पर अपनों को दें ये शुभ संदेश

    हर साल भारत में फाल्गुन मास में होली का त्योहार मनाया जाता है। यह दो दिन का त्योहार है, जिसे छोटी होली (होलिका दहन) और बड़ी होली (रंगों वाली होली) के नाम से जाना जाता है। हालांकि, अगर आप इस होली अपने करीबियों के पास नहीं हैं तो शुभकामानाओं और शायरी के जरिए अपनों को होली की बधाई दे सकते हैं। आइए आज कुछ मजेदार और आकर्षक होली की शुभकामनाओं पर गौर फरमाते हैं।

    दोस्तों को इन शुभकामनाओं से करें खुश

    1) ऐसे मनाना होली का त्योहार...पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार, यही मौसम हैं अपनों से मिलने का यार...तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार! होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। 2) दोस्ती होगी जहां, वहीं अपनी होली होगी...चेहरे पर हंसी और साथ में मस्तियां होंगी, मिलेंगे जब यारों से सब यार, तभी तो होली मनेगी। 3) मिठाइयों का हो ओवर फ्लो...मस्ती हो कभी ना लो, रंगों का सुरूर छाया रहे...पॉकेट में माया भरी रहे। मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

    परिवार को इस तरह से दें होली की बधाईयां

    1) गोकुल की खुशबु, मथुरा का हार...वृंदावन की महक, बरसाने की फुहार, राधा का भरोसा, कान्हा का प्यार...मुबारक हो आपको होली का त्योहार। 2) ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाए खुशियां अपार। मां लक्ष्मी विराजे आपके द्वार, सभी कामना आपकी करें स्वीकार...हैप्पी होली। 3) हाथों में रंग लिए, दिल में उमंग लिए, मन में खुशियां लिए, अपनों को संग लिए। रंगों का खुमार लिए, चलो रंगो वाला त्योहार मनाएं...होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

    रिश्तेदारों के लिए होली की शुभकामनाएं 

    1) यह जो रंगों का त्योहार है...यह जो रंगों का त्योहार है, इस दिन न हुए लाल-पीले तो जिंदगी बेकार है... रंग लगाना तो इतना पक्का, जितना पक्का अपना रिश्ता है...हैप्पी होली। 2) हाथों में रंग लिए, दिल में उमंग लिए, मन में खुशियां लिए, अपनों को संग लिए। रंगों का खुमार लिए, चलो रंगो वाला त्योहार मनाएं...होली की हार्दिक शुभकामनाएं! 3) रंगो की बहार हो और गुजिया की मिठास हो, ऐसा होली का त्योहार हो...होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    सहकर्मियों को दें होली के ये संदेश

    1) वसंत ऋतु की बहार, चले पिचकारी... उड़ा है गुलाल, रंग बरसे नीले हारे लाल, मुबारक हो आपको होली का त्योहार। 2) खुशियों से न हो कोई दूरी...रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी, रंगो से भरे इस मौसम में...रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी...होली की शुभकामनाएं। 3) होली त्योहार है रंग और भांग का, हम सब यारों का, घर में आए मेहमानों का, गली में गली वालों का, मोहल्ले में मोहल्ले वालों का, देश में देशवालों का, बुरा न मानो होली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    होली
    लाइफस्टाइल

    होली

    होली के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये 5 आउटफिट, दिखेंगे आकर्षक और स्टाइलिश कपड़ों की टिप्स
    होली 2023: त्योहार पर बनाकर खाएं ये 5 मीठे व्यजंन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    होली 2023: रंग खेलते-खेलते भीग गया फोन, घर बैठे ऐसे करें ठीक  स्मार्टफोन
    होली पर बनाएं ये 5 तरह की गुजिया, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    कंधों की अकड़न को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल
    त्वचा की देखभाल करने में सहायक है इमली, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल
    होली 2023: बालों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके होली
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023