NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गैस्ट्राइटिस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज
    अगली खबर
    गैस्ट्राइटिस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज
    गैस्ट्राइटिस से जुड़ी जानकारी

    गैस्ट्राइटिस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज

    लेखन अंजली
    Feb 19, 2023
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    गैस्ट्राइटिस पेट की परत में होने वाली सूजन को कहा जाता है और यह दो प्रकार (एक्यूट और इरोसिव) की होती है।

    एक्यूट में अचानक और गंभीर सूजन शामिल है, जबकि इरोसिव गैस्ट्राइटिस स्थिति का एक सामान्य रूप है। हालांकि, अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

    आइए आज हम आपको इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में बताते हैं।

    कारण

    गैस्ट्राइटिस के कारण

    लंबे समय तक शराब का सेवन पेट की परत में सूजन पैदा कर सकता है। ऑटोइम्यून रोग भी पेट की परत में स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करके सूजन का कारण बन सकते हैं। एच पाइलोरी बैक्टीरिया और पेट में अल्सर भी गैस्ट्राइटिस का मुख्य कारण है।

    नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा या कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का लगातार सेवन भी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। गंभीर बीमारी या चोट से भी गैस्ट्राइटिस हो सकता है।

    लक्षण

    गैस्ट्राइटिस से जुड़े लक्षण

    गैस्ट्राइटिस वाले कई लोगों में लक्षण नहीं होते हैं और जिन लोगों में लक्षण होते हैं, वे अक्सर उन्हें अपच समझ लेते हैं।

    ब्लोटिंग, जी मिचलाना, बार-बार पेट खराब होना, पेट में दर्द, उल्टी, खट्टी डकार, पेट में जलन, हिचकी और भूख में कमी गैस्ट्राइटिस के मुख्य लक्षण हैं।

    इसके अलावा पसीना, दिल की धड़कन का तेज होना, बेहोशी या सांस की कमी और सीने में दर्द भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

    तुलना

    गैस्ट्राइटिस और अपच में क्या अंतर है? 

    अमूनन लोग गैस्ट्राइटिस को अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके लक्षण अपच से मिलते-जुलते होते हैं, लेकिन दोनों ही अलग हैं।

    अपच भोजन को पचाने में कठिनाई होने से जुड़ी समस्या है, जिसके कारण पेट में दर्द या बेचैनी होती है। यह आपकी निचली पसलियों के बीच जलन भी पैदा कर सकती है।

    वहीं गैस्ट्राइटिस पेट की परत में होने वाली सूजन है, जो गंभीर रोग का कारण बन सकती है।

    इलाज

    गैस्ट्राइटिस  का इलाज

    गैस्ट्राइटिस के लिए उपचार कारण के आधार पर भिन्न होता है। कुछ दवाएं इस स्थिति के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन डॉक्टरी सलाह के बाद ही उनका सेवन करें।

    एंटीबायोटिक्स: एंटीबायोटिक्स दवा गैस्ट्राइटिस का इलाज कर सकती हैं।

    एंटासिड: कैल्शियम कार्बोनेट दवाएं पेट के एसिड को कम करके सूजन को दूर करने में मदद कर सकती हैं।

    इसके अतिरिक्त जीवनशैली में कुछ सुधार करके भी इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बीमारियों से बचाव
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बीमारियों से बचाव

    किडनी को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं ये 5 फल खान-पान
    स्लीप पैरालिसिस: जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय तनाव
    रोज एप्पल खाने से मिलेंगे ये पांच प्रमुख फायदे खान-पान
    वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन से जूझ रहे हैं वरुण धवन, जानिए इस बीमारी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें वरुण धवन

    स्वास्थ्य

    प्री-डायबिटीज से जुड़े 5 प्रमुख शारीरिक संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज लाइफस्टाइल
    कैलोरी बर्न करने के लिए जॉगिंग की जगह ये 5 विकल्प अपनाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा एक्सरसाइज
    सर्दियों में घर पर जरूर बनाएं ये 5 तरह के स्वस्थ जैम, आसान है रेसिपी रेसिपी
    दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    क्या स्किन ब्लीचिंग सुरक्षित है? जानिए त्वचा को चमकदार बनाने के 5 सुरक्षित तरीके  त्वचा की देखभाल
    बालों का झड़ना कम करने में सहायक हो सकते हैं ये 5 हेयर मास्क बालों का झड़ना
    हाइपरसोमनिया: जानिए नींद से जुड़े इस डिसऑर्डर के कारण, लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    राजस्थान के ये 5 लोकप्रिय स्थल सांस्कृतिक यात्रा के लिए हैं बेहतरीन राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025