NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान रोजाना करें ये पांच इंडोर एक्सरसाइज, रहेंगे एकदम फिट
    अगली खबर
    मानसून के दौरान रोजाना करें ये पांच इंडोर एक्सरसाइज, रहेंगे एकदम फिट
    मानसून में करें ये एक्सरसाइज

    मानसून के दौरान रोजाना करें ये पांच इंडोर एक्सरसाइज, रहेंगे एकदम फिट

    लेखन अंजली
    Jun 08, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    मानसून के दौरान आए दिन आने वाली बारिश आपको जिम जाने से रोक सकती है, लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो कुछ इंडोर एक्सरसाइज को करके अपने जिम रूटीन को खराब होने से बचा सकते हैं।

    आइए आज हम आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिन्हें मानसून के दौरान यानी अधिक बारिश वाले दिन करके आप खुद को फिट एंड फाइन बनाए रख सकते हैं।

    #1

    स्क्वाट

    स्क्वाट एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथ सामने की ओर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान आपकी छाती एकदम तनी हुई होनी चाहिए।

    अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें, जिस तरह से कुर्सी पर बैठा जाता है। इसके बाद सांस भरते हुए धीरे-धीरे नीचे झुकें, फिर ऊपर आते समय सांस छोड़ें।

    ऐसा आप 10 मिनट तक कर सकते हैं। शुरूआत में 10 स्क्वाट करें और फिर धीरे-धीरे 12-15 तक ले जाएं।

    #2

    पुश अप्स

    पुश अप्स के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं, फिर गर्दन को सीधा रखें और हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। वहीं, पंजे जमीन से सटे हुए हों।

    अब हाथों पर जोर डालते हुए शरीर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि शरीर को नीचे लाते समय छाती जमीन से छूनी चाहिए।

    इसके बाद अपने हाथों को सीधा करें और 10 सेकंड इसी अवस्था में रहें, फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

    #3

    सिट अप्स

    इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।

    अब अपने दोनों हाथों को सीधा फर्श पर रखें और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर जमीन पर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर सिर के पीछे रख लें और सांस छोड़ते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाकर अपने घुटनों के करीब लाएं। अब सांस लेते हुए फिर से लेट जाएं।

    इस तरह 10-12 रेप्स करें।

    #4

    प्लैंक

    प्लैंक एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले अपने घुटने मोड़कर जमीन पर बैठकर दोनों कोहनियों को फर्श पर टिकाकर आपस में बांध लें, फिर पैरों को फैलाकर पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रहें कि इस दौरान आपके कंधे और कोहनियां एक ही सीध में हो।

    अब कोहनी को कसकर रखें और शरीर का भार पैरों की उंगलियों और हथेलियों पर रखें, फिर पांच-छह मिनट इसी स्थिति में रहें।

    इसके बाद धीरे-धीरे एक्सरसाइज छोड़ते हुए सामान्य हो जाए।

    #5

    लंज एक्सरसाइज

    सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े होकर अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं और उसको घुटनों से मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं।

    अब बायां पैर पीछे के ओर सीधा करें और दोनों पैरों के बीच में कम से कम दो-तीन फीट की दूरी कायम करें। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद खुद को ऊपर की ओर उछालें। इससे आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाएंगे।

    इसे रेप्स कहते हैं। इसी तरह दोनों पैर से 12-15 रेप्स करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज
    मानसून के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    बालों को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके बालों की समस्या
    अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन तरीकों से इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा त्वचा की देखभाल
    घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके त्वचा की देखभाल
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें मेघालय

    एक्सरसाइज

    कार्डियो एक्सरसाइज को वर्कआउट रूटीन में शामिल करने जा रहे हैं? इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    थाइज में दर्द होने पर करें ये एक्सरसाइज, मिलेगा बहुत आराम लाइफस्टाइल
    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    लंज एक्सरसाइज करते समय न करें ये गलतियां, हो सकती है समस्या लाइफस्टाइल

    मानसून के टिप्स

    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं मानसून
    मानसून में न करें ये गलतियां, बीमारियों से रहेंगे दूर मानसून
    मानसून में इस तरह से करें अपने पौधों की देखभाल, नहीं होंगे खराब मानसून
    मानसून में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो अपनाएं ये फैशन टिप्स मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025