NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हिंदी दिवस: अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके
    अगली खबर
    हिंदी दिवस: अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    हिंदी दिवस: अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    लेखन सयाली
    Aug 27, 2024
    08:17 am

    क्या है खबर?

    भारत में 14 सितंबर को हिंदी को समर्पित एक खास पर्व मनाया जाता है, जिसे हिंदी दिवस कहते हैं। इस दिन लोगों को हिंदी भाषा का महत्त्व समझने और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

    इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिक संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। हालांकि, आधुनिकता बढ़ने के कारण लोग हिंदी भाषा का उपयोग कम करने लगे हैं।

    आप अपने दैनिक जीवन में हिंदी का उपयोग बढ़ाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    हिंदी दिवस

    पहले जानें हिंदी दिवस मनाने का महत्त्व

    अंग्रेजों के राज में अंग्रेजी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया था और हिंदी को महत्त्व नहीं मिलता था। हालांकि, आजादी के बाद 1949 में संविधानिक सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित कर दिया था।

    इस निर्णय का सम्मान करते हुए 14 सितंबर, 1949 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी में बात-चीत करने को बढ़ावा देना है।

    बच्चों के साथ मिलकर इन तरीकों से हिंदी दिवस मनाएं।

    #1

    हिंदी भाषा की किताबें पढ़ना होगा मददगार

    अगर आप अपना सारा खाली समय मोबाईल चलाते हुए गुजार देते हैं तो यह अच्छी आदत नहीं है। इसके बजाय आप हिंदी भाषा की किताबें पढ़ने की आदत डाल सकते हैं।

    ऐसा करना न सिर्फ आपकी हिंदी शब्दावली को बढ़ाएगा, बल्कि साहित्य की दुनिया से आपका परिचय भी कराएगा।

    आप दैनिक जीवन में हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए अपनी दिलचस्पी के आधार पर कोई अच्छी हिंदी की किताब चुनकर उसे पढ़ सकते हैं।

    #2

    हिंदी साहित्य के कार्यक्रमों में शामिल हों 

    देशभर में हिंदी से जुड़े कई सारे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य सम्मलेन, पुस्तक मेले और साहित्य के कार्यक्रम शामिल होते हैं।

    आप इन कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं या इनमें दर्शक बनकर जा सकते हैं। ऐसा करने से आप हिंदी भाषा में पारंगत लोगों से मिल सकेंगे और उन्हें सुनकर अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे।

    हिंदी भाषा से जुड़े इन तथ्यों को जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे।

    #3

    रोजाना हिंदी अखबार पढ़ें

    आप हिंदी भाषा से जुड़े रहने के लिए रोजाना हिंदी भाषा का अखबार पढ़ सकते हैं। इसके जरिए आपकी हिंदी की शब्दावली मजबूत होगी और आपको हिंदी पढ़ने की आदत भी हो जाएगी।

    इसके अलावा, हर दिन अखबार पढ़ने से आप देश-विदेश की जानकारी से भी अवगत रह सकेंगे। अगर आपको अखबार पढ़ना पसंद नहीं है तो आप हिंदी भाषा की कोई मैगजीन भी पढ़ सकते हैं।

    जानिए साल में 2 बार क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिंदी दिवस
    हिंदी

    ताज़ा खबरें

    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार

    हिंदी दिवस

    #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है लाइफस्टाइल
    #HindiDiwas2019: क्यों मनाया जाता हैं हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व भारत की खबरें
    स्नैपचैट पर आया खास फीचर, कैमरा लेंस से हिंदी सीख पाएंगे यूजर्स स्नैपचैट
    कब शुरू हुआ हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला और इसे क्यों मनाया जाता है? लाइफस्टाइल

    हिंदी

    योगी के मंत्री संजय निषाद बोले- जिन लोगों को हिंदी से ऐतराज, वो देश छोड़ दें योगी आदित्यनाथ
    अगर हिंदी भाषा पर है पकड़ तो इन क्षेत्रों में बनाएं करियर, होगी अच्छी कमाई नौकरियां
    हिंदी दिवस 2022: जानिए हिंदी भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य बिहार
    तमिलनाडु में क्या है हिंदी पर विवाद, जिसे लेकर विधानसभा में पारित किया गया है प्रस्ताव? तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025