NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चों को हिंदी भाषा का महत्त्व समझाने के लिए इन 5 तरीकों से मनाएं हिंदी दिवस 
    अगली खबर
    बच्चों को हिंदी भाषा का महत्त्व समझाने के लिए इन 5 तरीकों से मनाएं हिंदी दिवस 

    बच्चों को हिंदी भाषा का महत्त्व समझाने के लिए इन 5 तरीकों से मनाएं हिंदी दिवस 

    लेखन सयाली
    Aug 26, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा, जो हिंदी भाषा को समर्पित दिन है।

    इस दिन सभी स्कूल, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    साल 1949 में इसी दिन हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।

    हिंदी दिवस के मौके पर आप बच्चों को इस दिन और भाषा का महत्त्व समझाने के लिए ये 5 गतिविधियां कर सकते हैं।

    #1

    हिंदी भाषण प्रतियोगिता का करें आयोजन

    आधुनिकता बढ़ने के कारण स्कूल और कॉलेजों में अब अंग्रेजी भाषा को प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि, आपको हिंदी दिवस के मौके पर बच्चों को हिंदी बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

    ऐसा करने के लिए आप हिंदी भाषण या निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते हैं। सभी बच्चों को हिंदी भाषा से जुड़ा कोई विषय चुनने को कहें, जिस पर वो भाषण देंगे।

    इससे उनकी सोचने की शक्ति, हिंदी शब्दावली और भाषा में दिलचस्पी बढ़ेगी।

    #2

    साथ मिलकर देखें हिंदी फिल्में

    भारत के इतिहास या धर्म पर बनने वाली पौराणिक फिल्मों में जटिल हिंदी का उपयोग किया जाता था। आप बच्चों के साथ मिलकर ऐसी ही कोई फिल्म देख सकते हैं।

    आप महाभारत, रामायण और शकुंतला जैसी फिल्मों का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप कोई नई फिल्म देखना चाहते हैं तो हिंदी मीडियम बढ़िया रहेगी।

    जानिए 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस।

    #3

    हिंदी दिवस के पोस्टर बनवाएं

    बच्चों को किसी भी चीज का महत्त्व समझाने का सबसे अच्छा तरीका है उसमें कला को शामिल करना। इस हिंदी दिवस पर आप बच्चों से हिंदी भाषा से संबंधित पोस्टर बनवा सकते हैं।

    बच्चों से कहें कि वे अपने चित्रों और कला के माध्यम से हिंदी भाषा का महत्त्व समझाएं। इसके साथ ही आप उन्हें हिंदी दिवस पर कोई नारा लिखने को भी कह सकते हैं।

    जानिए साल में 2 बार क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस।

    #4

    हिंदी भाषा से जुड़े तथ्य समझाएं

    आज के अंग्रेजी बोलने वाले जमाने में अधिकतर बच्चे हिंदी भाषा के बारे में कई जरूरी बातें नहीं जानते हैं। हिंदी दिवस उन्हें हिंदी का महत्त्व समझाने का एक अच्छा मौका हो सकता है।

    आप इस दिन बच्चों को हिंदी भाषा से जुड़े तथ्य बता सकते हैं। उन्हें बताएं कि हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी या हिंदी को यह नाम कैसे मिला था।

    इसके बाद बच्चों को सवाल पूछने के लिए कहें, ताकि उनकी उत्सुकता बढ़ सके।

    जानकारी

    हिंदी की किताबें पढ़ने को कहें

    हिंदी साहित्य से जुड़ी किताबों के जरिए बच्चों को इस भाषा का महत्त्व आसानी से समझाया जा सकता है। हिंदी की किताबें पढ़ने से हिंदी बोलने को भी बढ़ावा मिलेगा और बच्चों की शब्दावली भी मजबूत होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिंदी दिवस
    हिंदी

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    हिंदी दिवस

    #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है लाइफस्टाइल
    #HindiDiwas2019: क्यों मनाया जाता हैं हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व भारत की खबरें
    स्नैपचैट पर आया खास फीचर, कैमरा लेंस से हिंदी सीख पाएंगे यूजर्स स्नैपचैट
    कब शुरू हुआ हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला और इसे क्यों मनाया जाता है? लाइफस्टाइल

    हिंदी

    योगी के मंत्री संजय निषाद बोले- जिन लोगों को हिंदी से ऐतराज, वो देश छोड़ दें योगी आदित्यनाथ
    अगर हिंदी भाषा पर है पकड़ तो इन क्षेत्रों में बनाएं करियर, होगी अच्छी कमाई नौकरियां
    हिंदी दिवस 2022: जानिए हिंदी भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य बिहार
    तमिलनाडु में क्या है हिंदी पर विवाद, जिसे लेकर विधानसभा में पारित किया गया है प्रस्ताव? तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025