LOADING...
रिहाना के लॉस एंजिल्स वाले घर पर गोलीबारी की घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
गोलीबारी की घटना के बाद सदमे में हैं रिहाना

रिहाना के लॉस एंजिल्स वाले घर पर गोलीबारी की घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Mar 10, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

पॉप गायिका रिहाना को लेकर 9 मार्च को चौंकाने वाली खबर आई। बताया गया कि उनके लॉस एंजिल्स में बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर एक महिला द्वारा कथित तौर पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना के बाद से गायिका की सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया है। यह भी बताया गया है कि इस घटनाक्रम से 38 वर्षीय गायिका सदमे में हैं और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती है। फिलहाल संदिग्ध महिला पुलिस हिरासत में है।

सावधानी

रिहाना की आगामी परियोजनाओं को स्थगित किया गया

NDTV के मुताबिक, रिहाना जिस वक्त घर पर मौजूद थीं, तभी 10 गोलियां चलाई गईं। इवाना ऑर्टिज नाम की एक महिला को पुलिस ने असॉल्ट राइफल से फायरिंग करने के शक में गिरफ्तार किया है। पेज सिक्स के अनुसार, सूत्र ने बताया, "गायिका अतिरिक्त सुरक्षा सावधानियां बरत रही हैं। उन्होंने अपने आगामी फोटोशूट को भी पुनर्निर्धारित कर दिया है।" अंदरूनी सूत्र ने बताया कि रिहाना समझ नहीं पा रही हैं कि गोलीबारी में उनके परिवार को क्यों निशाना बनाया गया।

धमकी

रिहाना को महिला ने पहले भी दी थी धमकी

डेली मेल के अनुसार, इवाना ऑर्टिज नाम की महिला ने 23 फरवरी को फेसबुक के जरिए, रिहाना को धमकी दी थी। उसने एक पोस्ट के जरिए कथित तौर पर लिखा था, '@badgalriri क्या तुम वहां हो? क्योंकि मैं तुम्हारे एड्स से पीड़ित 5 सिर वाले चेहरे का इंतजार कर रही थी कि तुम मुझसे सीधे बात करो, बजाए इसके कि तुम मुझसे छिपकर बात करो जहां मैं मौजूद नहीं हूं।' फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement