NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महिलाओं को अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार करना चाहिए न्यूड लिपस्टिक का चुनाव, जानें तरीका
    अगली खबर
    महिलाओं को अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार करना चाहिए न्यूड लिपस्टिक का चुनाव, जानें तरीका

    महिलाओं को अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार करना चाहिए न्यूड लिपस्टिक का चुनाव, जानें तरीका

    लेखन सयाली
    Apr 11, 2024
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    महिलायें अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए मेकअप का इस्तेमल करती हैं, जिसमें लिपस्टिक एक जरुरी उत्पाद होती है।

    इन दिनों गाढ़े रंगों के बजाय न्यूड लिपस्टिक का चलन है। ये बेहद हल्के गुलाबी, भूरे या क्रीम रंग की होती हैं, जो एक आकर्षक लुक देती हैं।

    चाहे आपकी त्वचा का रंग गोरा, मध्यम या गहरा हो, सही न्यूड लिपस्टिक से आपकी सुंदरता बढ़ सकती है। आइए जानते हैं अपनी रंगत के अनुसार सही न्यूड लिपस्टिक चुनने के टिप्स।

    #1

    अपनी त्वचा की रंगत को समझें 

    बाजार में कई तरह के रंगों वाली न्यूड लिपस्टिक उपलब्ध होती हैं। इन्हें खरीदने से पहले अपनी त्वचा की रंगत को समझना बेहद जरूरी होता है।

    त्वचा की रंगत को आमतौर पर 3 मुख्य श्रेणियों में बाटा जाता है, जो कि गोरी, मध्यम और गहरी रंगत हैं। हर एक श्रेणी में कूल, वॉर्म या न्यूट्रल अंडरटोन जैसी विविधताएं हो सकती हैं।

    अंडरटोन आपकी त्वचा की सतह के नीचे का प्राकृतिक रंग होता है।

    #2

    गोरी त्वचा वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक 

    अगर आपकी त्वचा गोरी है तो ऐसी न्यूड लिपस्टिक का चयन करें, जो आपके प्राकृतिक रंग को दबाए न। कूल अंडरटोन वाली महिलाओं को गुलाबी या भूरे रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए।

    ये न्यूड रंग आपके होंठों के प्राकृतिक रंग को बढ़ाते हैं और उन्हें सुंदर दिखाते हैं। दूसरी ओर अगर आपका अंडरटोन वॉर्म है, तो पीच या बेज रंग की न्यूड लिपस्टिक खरीदें।

    त्वचा के हिसाब से सही लिपस्टिक चुनने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

    #3

    मध्यम त्वचा वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक 

    मध्यम रंगत वाली त्वचा पर न्यूड लिपस्टिक सबसे ज्यादा सुंदर दिखती हैं। कैरेमल, बेज और नारंगी जैसे वॉर्म अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक भूरे रंग की त्वचा पर बेहद खूबसूरत लगती हैं।

    अपने होंठों को निखारने के लिए ऐसे रंगों का चयन करें, जो आपकी त्वचा की रंगत से थोड़े गहरे हों। कूल अंडरटोन वाली महिलायें ब्लश गुलाबी रंग की न्यूड लिपस्टिक लगाएं, जो आपके होंठों के रंग से एक टोन गहरी हो।

    घर पर चुकंदर की लिपस्टिक बनाने का तरीका।

    #4

    गहरी त्वचा वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक 

    गहरे रंग की त्वचा के लिए सही न्यूड लिपस्टिक ढूंढना चुनौती भरा हो सकता है। अपने रंग को दबाए बिना उसमें चार चांद लगाने के लिए चॉकलेट ब्राउन या लाल रंग के अंडरटोन वाले न्यूड रंग चुनें।

    वॉर्म अंडरटोन वाली महिलायें गुलाबी न्यूड लिपस्टिक लगाने से बचें, क्योंकि ये गहरे रंग की त्वचा पर बुरी दिख सकती हैं।

    गेहरी या चमकदार न्यूड लिपस्टिक का चयन करने पर विचार करें, जो आपके होंठों के प्राकृतिक रंग को निखारेंगी।

    #5

    सही न्यूड लिप शेड चुनने के टिप्स 

    1- अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से सही न्यूड लिपस्टिक खरीदने से पहले उसे दुकान पर एक बार लगाकर देख लें।

    2- अगर आपके पास कोई गलत अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक आ गई है तो उसे किसी अन्य रंग की लिपस्टिक के साथ लेयर करें।

    3- आप अपने कपड़ों और संपूर्ण मेकअप लुक के अनुसार भी मैचिंग न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं।

    4- न्यूड लिपस्टिक को और भी ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए उससे एक टोन गहरा लिप-लाइनर लगाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    होंठों की देखभाल
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल
    ऐपल WWDC 2025 9 जून से होगा आयोजित, कब और कैसे देख सकेंगे आप? ऐपल
    IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    मेकअप टिप्स

    मुंहासों वाली त्वचा पर मेकअप करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा खूबसूरत लुक महिलाओं के लिए टिप्स
    बहुत लोकप्रिय हैं ये 5 आईलाइनर लुक, आप भी जरूर करें ट्राई लाइफस्टाइल
    गर्मियों की शादी के दौरान मेकअप करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स लाइफस्टाइल
    संवेदनशील त्वचा पर मेकअप करते समय अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी लाइफस्टाइल

    होंठों की देखभाल

    आपकी ये गलतियां होंठों को कर सकती हैं काला, बरतें सावधानी लाइफस्टाइल
    होंठों की खूबसूरती को निखारने के लिए करें इन स्क्रब का इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा सही शेड लाइफस्टाइल
    हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये लिप प्रोडक्ट्स लाइफस्टाइल

    टिप्स

    शादी से पहले दुल्हन घर पर बनाकर लगाएं ये 5 फेस स्क्रब, मिलेगा निखार और कोमलता  शादी के टिप्स
    स्वस्थ और घने बालों के लिए समय-समय पर बदलें अपना शैंपू, मिलेंगे ये फायदे  बालों की देखभाल
    जानें मटर को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के टिप्स, मीठा बना रहेगा स्वाद  खान-पान
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: खास महिलाओं को ये तोहफे देकर उनके लिए यादगार बनाएं ये दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025