NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना रात को सोने से पहले करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, आएगी बेहतर नींद
    लाइफस्टाइल

    रोजाना रात को सोने से पहले करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, आएगी बेहतर नींद

    रोजाना रात को सोने से पहले करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, आएगी बेहतर नींद
    लेखन अंजली
    May 25, 2022, 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    रोजाना रात को सोने से पहले करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज, आएगी बेहतर नींद
    बेहतर नींद के लिए रोजाना करें ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज

    नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चैन की नींद सोने से शरीर तरोताजा महसूस करता है और इससे कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसके विपरीत अगर किसी कारणवश नींद ठीक से पूरी न हो पाए तो शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी ब्रीथिंग एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिन्हें रात को सोने से पहले कुछ मिनट करने से आपको बेहतर नींद मिल सकती है।

    लिप ब्रीथिंग एक्सरसाइज

    इस एक्सरसाइज को अगर आप रात को सोने से पहले कुछ मिनट अपने बिस्तर पर किसी भी आरामदायक मुद्रा में बैठकर करते हैं तो यकीनन यह जल्दी असर करेगी और आपको बेहतर नींद आएगी। लिप ब्रीथिंग करने के लिए नाक से सामान्य तरीके से सांस लें। इसके बाद होंठों से सांस को इस तरह धीरे-धीरे छोड़ें जैसे केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाने के लिए फूंक मारी जाती है। इस क्रम को आप पांच से छह बार दोहरा सकते हैं।

    डायाफ्रामिक ब्रीथिंग

    इस एक्सरसाइज के लिए किसी समतल और शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं या फिर बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपना एक हाथ सीने पर और दूसरा पेट पर रखें। इसके बाद नाक से सामान्य तरीके से ऐसे सांस लें कि पेट ज्यादा से ज्यादा अंदर की ओर सिकुड़े और फिर धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज को एक से दो मिनट दोहराने के बाद सामान्य हो जाएं।

    4-7-8 ब्रीथिंग एक्सरसाइज

    इस ब्रीथिंग एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने बिस्तरे पर बैठें या लेटें। इसके बाद अपने मुंह से सांस छोड़ते हुए एक तेज ध्वनी के साथ आवाज निकालें, फिर मुंह बंद करें और नाक से सांस को अंदर लेते हुए मन ही मन चार तक की गिनती पूरी करें। अब सात सेकंड तक सांस रोककर रखें और फिर से इसे मुंह खोलकर सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को चार बार दोहराएं।

    भ्रामरी ब्रीथ एक्सरसाइज

    इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले अपने बिस्तरे पर किसी आरामदायक मुद्रा में बैठें। अब अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर अपने कानों के पास लाएं और अंगूठों से अपने दोनों कानो को बंद करें। अब हाथों की तर्जनी उंगलियों को माथे पर और मध्यमा, अनामिका और कनिष्का उंगली को बंद आंखों के ऊपर रखें। अब मुंह बंद करके नाक से सांस लेते हुए ओम का उच्चारण करें। कुछ मिनट बाद धीरे-धीरे आंखे खोलें और एक्सरसाइज को छोड़ दें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: बढ़त के साथ सेंसेक्स 60,261 अंक पर तो निफ्टी 17956 अंकों पर बंद शेयर बाजार समाचार
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने ईशा योग केंद्र के आदियोगी मूर्ति के अनावरण की इजाजत दी कर्नाटक हाई कोर्ट
    रणजी ट्रॉफी: अजीम काजी ने लगाया सीजन का दूसरा और करियर का चौथा शतक रणजी ट्रॉफी
    सुल्तानपुरी मामला: लापरवाही के लिए दिल्ली पुलिस के 11 पुलिसकर्मी निलंबित दिल्ली

    लाइफस्टाइल

    फेशियल स्टीम से त्वचा को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे त्वचा की देखभाल
    घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 बॉडीवेट एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ग्लूटेन फ्री व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    अखरोट का तेल अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ हृदय रोग

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट फातिमा सना शेख
    ब्लूबेरी होती है पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    जन्मदिन विशेष: कल्कि कोचलिन अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कल्कि कोचलिन
    जन्मदिन विशेष: ऋतिक रोशन फिट रहने के लिए करते हैं इस डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो ऋतिक रोशन

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023