NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने
    अगली खबर
    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने
    फरवरी में इन जगहों का करें रूख

    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने

    लेखन अंजली
    Jan 22, 2023
    08:27 am

    क्या है खबर?

    जब भी खूबसूरत ठंडी जगहों का जिक्र होता है तो कई लोगों के मन में विदेश का ही ख्याल आता है, लेकिन भारत में भी कई खूबसूरत और दिलकश जगहें हैं, जहां आप ठंडे मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं।

    अगर आप फरवरी में किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां बर्फ गिरती हो और प्रकृति दृश्य भी मन को मोह ले तो भारत की इन जगहों पर घूमना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

    #1

    औली (उत्तराखंड)

    उत्तराखंड में स्थित औली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो बर्फबारी के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां दिसंबर के पहले हफ्ते से यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है और मार्च तक रहती है।

    यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पूरी दुनिया में स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त, यहां आप स्नोबोर्डिंग और स्नो ट्रेकिंग आदि गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

    अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो औली घूमने जरूर जाएं।

    #2

    मनाली (हिमाचल प्रदेश)

    हिमाचल में स्थित मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जहां दिसंबर से फरवरी तक आपको बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

    यह हिल स्टेशन उन लोगों के लिए भी एक स्वर्ग है, जो रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठना पसंद करते हैं।

    सर्दियों का असली आनंद लेने के लिए इस हिल स्टेशन से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए आपका यहां जाना तो बनता है।

    #3

    लद्दाख

    अगर आपको ठंड और बर्फबारी का लुत्फ उठना है तो आप लद्दाख की ओर भी रूख कर सकते हैं। यहां दिसबंर से बर्फबारी शुरू हो जाती है और मार्च तक रहती है।

    यहां जंस्कार घाटी जाना अच्छा विकल्प हो सकता है, जो लद्दाख से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सर्दियों में यहां जंस्कार नदी बर्फ की चादर में बदल जाती है।

    इसके अलावा, आप यहां नुब्रा वैली और पैंगोंग सो लेक आदि भी घूम सकते हैं।

    #4

    सोनमर्ग (कश्मीर)

    यह पर्यटन स्थल बर्फ से ढके फूलों, राजसी ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा हुआ है इसलिए पर्यटक आसानी से इस सुरम्य शहर की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

    सोनमर्ग और इसके आस-पास विभिन्न पर्वतीय झीलें जैसे गंगाबल, विशनसर, गदर, सत्तार और किशनसर स्थित हैं।

    सोनमर्ग में एक अन्य दर्शनीय झील भी शामिल है, जिसे कृष्णासर झील के नाम से जाना जाता है। यह झील ट्राउट जैसी खूबसूरत प्रजातियों के साथ मछली पकड़ने के लिए लोकप्रिय है।

    #5

    कोडाइकनाल (तमिलनाडु )

    कोडाइकनाल तमिलनाडु में स्थित है और इसे दूसरा स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

    हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यहां 12 महीनों तक ठंड का ही मौसम रहता है और इस शहर की हरी-भरी वादियां और खूबसूरत प्राकृतिक नजारें आपका मन मोह लेगें।

    इसलिए एक बार सही लेकिन तमिलनाडु में बसे इस स्विट्जरलैंड की यात्रा जरूर करें और खूबसूरत वादियों के साथ प्राकृतिक का आनंद लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्रैवल टिप्स
    पर्यटन
    सर्दियों के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ट्रैवल टिप्स

    कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं? इन विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं लाइफस्टाइल
    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने उत्तराखंड
    ऋषिकेश जाएं तो इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा उत्तराखंड
    पहाड़ों से लगाव है? गुवाहाटी की ये जगहें आपकी छुट्टियों के लिए हैं एकदम बेहतरीन असम

    पर्यटन

    हाइकिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन है न्यूजीलैंड में स्थित ये 5 जगह लाइफस्टाइल
    गोवा की ये पांच खूबसूरत जगह प्री-वेडिंग शूट के लिए हैं बेहतरीन गोवा
    हाउसबोट की सैर करना पसंद है तो भारत की इन 5 जगहों पर जरूर जाएं लाइफस्टाइल
    विदेशी हाइकिंग ट्रेल्स का उठाना चाहते हैं लुत्फ? थाईलैंड की ये पांच जगहे हैं बेहतरीन थाईलैंड

    सर्दियों के टिप्स

    सर्दियों में बच्चों को फिट एंड फाइन रखने के लिए कराएं ये एक्टिविटीज बच्चों की देखभाल
    सर्दियों में रूखी और पपड़ीदार त्वचा से ऐसे पाएं छुटकारा लाइफस्टाइल
    सर्दियों में गर्मी का अहसास दिला सकते हैं ये प्राणायाम, जानिए अभ्यास का तरीका योग
    सर्दियों में बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये तरीके बच्चों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025