NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना सुबह कुछ मिनट थपथपाएं अपने अंडर आर्म्स, मिलेंगे ये 4 स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    रोजाना सुबह कुछ मिनट थपथपाएं अपने अंडर आर्म्स, मिलेंगे ये 4 स्वास्थ्य लाभ

    रोजाना सुबह कुछ मिनट थपथपाएं अपने अंडर आर्म्स, मिलेंगे ये 4 स्वास्थ्य लाभ

    लेखन सयाली
    Mar 30, 2025
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    सुबह उठकर लोग कई स्वस्थ आदतों का पालन करते हैं, जिनमें दांत साफ करना और योग करना शामिल होता है।

    इन दिनों ऐसी ही एक आदत चर्चा में है, जिसे रोजाना सुबह करने से सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है।

    इसमें सुबह उठने के बाद कुछ मिनट तक अपने अंडर आर्म्स को थपथपाना शामिल होता है।

    आइए जानते हैं की इसे अपनाने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    तरीका

    इस तरह से थपथपाएं अपने अंडर आर्म्स

    अंडर आर्म्स को थपथपाना बेहद आसान होता है और इसमें चंद मिनट ही लगते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने हाथ को ऊपर उठाएं और उंगलियों को अंडर आर्म पर धीरे-धीरे फेरें।

    इस दौरान गहरी सांसें लेते रहें और करीब 5 मिनट तक इसे दोहराएं। इसी तरह दूसरे हाथ के अंडर आर्म को भी थपथपाएं।

    आप चाहें तो इसे करते समय अपने अंडर आर्म्स पर किसी प्रकार का तेल भी लगा सकते हैं।

    #1

    लसीका तंत्र में भरा तरल निकलता है

    हमारे अंडर आर्म्स लिम्फ नोड्स से भरे होते हैं, जो विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी होते हैं। जब आप अंडर आर्म्स को थपथपाते हैं तो लसीका तंत्र सक्रिय हो जाता है।

    इससे शरीर बेहतर तरीके से डिटॉक्स हो जाता है और लसिका तंत्र में भरा तरल पदार्थ भी बाहर निकल जाता है।

    इससे तरल का निर्माण भी कम हो सकता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती भी मिल सकती है।

    #2

    हार्मोनल असंतुलन ठीक होता है

    अंडर आर्म्स एंडोक्राइन सिस्टम यानि अंतःस्रावी तंत्र से जुड़े होते हैं। यह तंत्र हार्मोन को नियंत्रित रखने के लिए जिम्मेदार होता है।

    अंडर आर्म्स को थपथपाने से यह तंत्र उत्तेजित हो जाता है, जिससे हार्मोन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसका असर खास तौर से तनाव और चयापचय से संबंधित हार्मोन पर नजर आता है।

    इस आदत को अपनाने से आपका मूड बेहतर हो सकता है और संपूर्ण स्वास्थ्य का समर्थन हो सकता है।

    #3

    स्वस्थ बनती है त्वचा

    त्वचा विशेषज्ञ बताते हैं कि अंडर आर्म्स को थपथपाने से त्वचा की देखभाल में भी मदद मिल सकती है।

    इस आदत के जरिए रक्त प्रवाह बेहतर हो जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

    इससे त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलते हैं और वह निखरी बनी रहती है। साथ ही, इससे शरीर में होने वाली जलन और दुर्गंध से भी छुटकारा मिल जाता है।

    #4

    ऊर्जा में होती है बढ़ोतरी

    चीन के लोग अंडर आर्म्स को थपथपाने की आदत का नियमित रूप से पालन करते हैं। चीनी चिकित्सा के अनुसार, यह अंग शरीर के ऊर्जा मार्गों से जुड़ा होता है।

    इसे थपथपाने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ऊर्जा भी बढ़नी शुरू हो जाती है। अगर आप रोजाना करीब 10 मिनट का समय निकालकर अंडर आर्म्स को थपथपा लेंगे तो आप पुरे दिन ऊर्जावान और सक्रीय महसूस करेंगे।

    यह आदत तनाव से छुटकारा दिलाने में भी योगदान देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    स्वास्थ्य

    सोने से पहले अपनी नाभि पर लगाएं घी, आपको मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये 5 लाभ आयुर्वेद
    स्क्वाट्स एक्सरसाइज पूरे शरीर के लिए हो सकती है फायदेमंद, जानिए इससे जुड़ी अहम जानकारी एक्सरसाइज
    बिना शक्कर खाए भी हो सकता है टाइप 2 मधुमेह? जानें इस सवाल का जवाब मधुमेह
    जैतून का तेल सेहत के लिए होता है बेहद लाभदायक, जानिए इससे मिलने वाले मुख्य फायदे खान-पान

    स्वास्थ्य टिप्स

    पीरियड्स के दौरान फिर से इस्तेमाल होने वाले उत्पादों से मिलेंगे ये फायदे महिलाओं के लिए टिप्स
    ये फल खाने के बाद ना पीएं पानी, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान  स्वास्थ्य
    इन 5 विटामिन की न होने दें कमी, वर्ना रूखी हो जाएगी त्वचा त्वचा की देखभाल
    कॉफी के बारे में प्रचलित 5 बड़े मिथक और उनकी सच्चाई भ्रम और सच्चाई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025