Loading...
युवराज सिंह ने की अभिषेक, ईशान और सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की वकालत
युवराज सिंह ने की अभिषेक, ईशान और सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की वकालत

युवराज सिंह ने की अभिषेक, ईशान और सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की वकालत

Oct 31, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं को युवा खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। युवराज का मानना है कि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भारत की वनडे क्रिकेट टीम में नियमित मौका न देना उनकी बेजोड़ प्रतिभा के साथ नाइंसाफी करने जैसा है। आइए जानते हैं युवराज ने इस मामले में क्या कुछ कहा है।

बयान

युवराज ने क्या दिया है बयान?

युवराज ने मुंबई में 'प्रोटोकॉल 32' के लॉन्चिंग कार्यक्रम में PTI से इन युवा बल्लेबाजों की जमकर वकालत की।

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अभिषेक शर्मा को वनडे क्रिकेट खेलते हुए देखना पसंद करूंगा। मैंने पहले भी यह बात कही है कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ पूरा न्याय नहीं कर रहे हैं।"

चुनौती

वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी की चुनौती पर क्या बोले युवराज

युवराज ने टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवाओं के लिए चुनौती को भी स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि हमारी टीम में कुछ महान खिलाड़ी मौजूद हैं और इन युवाओं के लिए जगह बनाना काफी कठिन काम है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही वनडे टीम का हिस्सा होंगे। अभिषेक ने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी कड़ी मेहनत की बदौलत है और इसका पूरा श्रेय उसी को जाता है।"

ADVERTISEMENT