Loading...
कुलदीप-वरुण को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं मिला मौका? कोच साईराज बहुतुले ने किया खुलासा
कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है

कुलदीप-वरुण को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं मिला मौका? कोच साईराज बहुतुले ने किया खुलासा

Oct 31, 2026
01:20 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मौजूदा टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। चौथे टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई होने के बाद इन दोनों स्पिनर्स को बेंच पर बैठे देखना प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला था। अब स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने दोनाें स्पिनरों का मौका न दिए जाने का कारण बताया है।

बयान

बहुतुले ने क्या दिया बयान?

चौथे टी-20 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुतुले ने स्पष्ट किया कि यह सब टीम समीकरण के कारण हो रहा है।

बहुतुले ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी चीज से बढ़कर वे (कुलदीप और वरुण) खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन टीम का जो भी कॉम्बिनेशन होता है, उसके तहत यह समझना बेहद जरूरी है कि शायद उन्हें वह अवसर (मौका) न मिले। वे दोनों इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं।"

तारीफ

बहुतुले ने की कुलदीप और वरुण की मेहनत की तारीफ

बहुतुले ने कहा, "वे पर्दे के पीछे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब भी टीम को उनकी जरूरत होगी, वे पूरी तरह तैयार मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह सिर्फ उन्हें सही समय पर मौका देने का सवाल है।"

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, "उम्मीद है कि अगले मैच (हैमिल्टन में) और आने वाले वनडे मैचों में उन्हें मौका मिलेगा।" बता दें कि वरुण चक्रवर्ती केवल टी-20 टीम का हिस्सा हैं, वे वनडे टीम में शामिल नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

तारीफ

अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा की गेंदबाजी पर क्या बोले बहुतुले?

उन्होंने अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि अक्षर पावरप्ले के साथ-साथ पारी के किसी भी ओवर में गेंदबाजी करने और कप्तान की योजना को मैदान पर उतारने में माहिर हैं।

पार्ट-टाइम स्पिन विकल्प के तौर पर अभिषेक शर्मा के बारे में कोच ने खुलासा किया कि अभिषेक नेट्स पर अपनी लेफ्ट-आर्म स्पिन पर लगातार काम करते हैं।

हालांकि, मैच में उनसे गेंदबाजी करवानी है या नहीं, यह पूरी तरह से कप्तान के फैसले पर निर्भर करता है।

ADVERTISEMENT