NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई गुणों से भरपूर होती है जावित्री, इससे मिल सकते हैं ये फायदे
    कई गुणों से भरपूर होती है जावित्री, इससे मिल सकते हैं ये फायदे
    लाइफस्टाइल

    कई गुणों से भरपूर होती है जावित्री, इससे मिल सकते हैं ये फायदे

    लेखन अंजली
    September 02, 2021 | 11:25 am 1 मिनट में पढ़ें
    कई गुणों से भरपूर होती है जावित्री, इससे मिल सकते हैं ये फायदे
    जावित्री के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    खाना बनाते समय कई ऐसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है जावित्री। बता दें कि जावित्री जायफल के बीज को ढकने वाली रेशेदार परत होती है, जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, यह कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती है और इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे प्रभावी गुण पाए जाते हैं। आइए आज जावित्री के मुख्य फायदे जानते हैं।

    पाचन क्रिया के लिए भी हैं लाभदायक

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जावित्री में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार के लिए बहुत लाभप्रद है। फाइबर शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसी के साथ जावित्री में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरल गुण भी शामिल होते हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

    मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने में है सहायक

    खून में शुगर की मात्रा बढ़ने से मधुमेह का खतरा उत्पन्न होता है। इस बीमारी के स्तर को नियंत्रित रखने में जावित्री का सेवन मदद कर सकता है। एक शोध के मुताबिक, जावित्री में मौजूद फ्लेवोनोइड्स में एंटी-डायबिटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रभाव उपस्थित होता है। ये दोनों ही प्रभाव रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित कर मधुमेह की समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

    लिवर के स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

    जावित्री लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाने में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त, इसमें ग्लूटाथिओन मौजूद होता है जो एंटी-ऑक्सीडेंट गुण की तरह काम करके फैटी लिवर की समस्या से बचाने में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए जावित्री को अपनी डाइट में शामिल करें।

    बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में है सहायक

    बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी जावित्री का सेवन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। एक शोध के अनुसार, जावित्री में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं। इसके कारण इसका सेवन बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, जावित्री का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। इन्हीं अनोखे गुणों की वजह से जावित्री बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    खिड़कियों-दरवाजों के जाम नट-बोल्ट को ठीक करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    पुरानी कुर्ती को फेंकने की बजाय उसका ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल लाइफ हैक्स
    तांबे की बोतल को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके किचन टिप्स
    वजन नियंत्रित करने के बाद सामान्य डाइट पर लौटते समय इन बातों का रखें ध्यान वजन घटाना
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023