NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चलने का सही तरीका दे सकता है कई स्वास्थ्य लाभ, अध्ययन में आया सामने
    अगली खबर
    चलने का सही तरीका दे सकता है कई स्वास्थ्य लाभ, अध्ययन में आया सामने
    चलने का सही तरीका दे सकता है कई लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    चलने का सही तरीका दे सकता है कई स्वास्थ्य लाभ, अध्ययन में आया सामने

    लेखन अंजली
    May 16, 2025
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    डॉक्टर्स और फिटनेस विशेषज्ञ रोजाना कुछ मिनट चलने की सलाह देते हैं और इसके लिए लोग तरह-तरह की वॉकिंग एक्सरसाइज को अपनाते हैं, फिर चाहे वो ब्रिस्क वॉक हो या रेट्रो वॉकिंग।

    हाल ही में सामने आए अध्ययन से पता चला है कि अगर आपके चलने का तरीका सही है तो उससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    अध्ययन

    4,50,000 से अधिक वयस्कों पर किया गया अध्ययन

    शोधकर्ताओं ने बताया कि रोजाना 14 मिनट की सैर को सात मिनट की तेज चाल में बदलने से हृदय रोग का खतरा 14 प्रतिशत तक कम पाया गया।

    ब्रिटेन में 4,50,000 से अधिक वयस्कों के विश्लेषण में जैविक आयु के आनुवंशिक मार्क का इस्तेमाल करके यह पता चला कि मध्यम आयु तक, जीवनभर तेज चलने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो जाता है।

    शोधकर्ताओं का कहना है कि तेज चलने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।

    लाभ

    तेज गति में चलने से मिल सकते हैं कई लाभ

    अध्ययन में बताया गया है कि तेज गति में चलना रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कम करने में भी साबित हुआ है।

    शोधकर्ताओं ने बताया कि तेज गति में चलने से शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

    यह मस्तिष्क की गतिविधि में मदद कर सकता है और रचनात्मक विचारों के उत्पादन को बढ़ा सकता है। साथ ही भरपूर ऊर्जा भी प्रदान कर सकता है।

    बीमारियां

    शारीरिक निष्क्रियता बन सकती है कई गंभीर बीमारियों का कारण

    शोधकर्ताओं ने कहा, "शारीरिक निष्क्रियता मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी दीर्घकालिक बीमारियों का मुख्य कारण है, जो विकसित और विकासशील देशों में समान रूप से देखी जाती है।"

    उन्होंने आगे कहा कि अगर शारीरिक सक्रियता पर ध्यान दिया जाए तो प्रतिवर्ष लगभग 39 लाख असामयिक मौतों को रोका जा सकता है। हालांकि, लोग शारीरिक सक्रियता की बजाय चिकित्सा प्रणाली पर काफी हद तक निर्भर हैं।

    पहल

    सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को बढ़ाना है जरूरी- शोधकर्ता

    शोधकर्ताओं का कहना है कि लोग बीमार पड़ते हैं और फिर बीमारी के इलाज के लिए करोड़ों रुप से ज्यादा का खर्च आता है, जो स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए एक बड़ा मुनाफा है।

    उन्होंने आगे कहा कि अगर इन लागतों का केवल एक अंश सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों में लगाया जाए, जिसका उद्देश्य सभी के लिए पैदल चलना और शारीरिक गतिविधि के अवसर बढ़ाना हो तो काफी पैसा बच सकता है और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बनाए हैं 5वें सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान: मुरीदके में सरकारी संस्थान परिसर में बना था लश्कर का मरकज-ए-तैयबा, खंडहर में तब्दील हुआ लश्कर-ए-तैयबा
    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान

    लाइफस्टाइल

    घर पर हरी मिर्च उगाना चाहते हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान लाइफस्टाइल
    वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से किशोरावस्था में बच्चे रहते हैं ज्यादा बीमार- अध्ययन लाइफस्टाइल
    फैटी लिवर रोग से बचने के लिए इन 5 तेलों का खाने में करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    कच्ची सब्जियों को अपनी डाइट का जरूर बनाएं हिस्सा, होगा लाभ  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025