NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / थायराइड का जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास
    अगली खबर
    थायराइड का जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास
    थायराइड के जोखिम कम करने वाले योगासन

    थायराइड का जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास

    लेखन अंजली
    Aug 16, 2023
    07:23 pm

    क्या है खबर?

    थायराइड की समस्याएं आमतौर पर 2 भागों में विभाजित हैं।

    इसमें एक हाइपोथायरायडिज्म है, जिसमें अपर्याप्त थायराइड हार्मोन बनता है और दूसरी हाइपरथायरायडिज्म है, जिसमें अत्यधिक थायराइड हार्मोन बनता है।

    इसके अतिरिक्त पुरुषों की तुलना में महिलाएं इन समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं, जिनका नियमित अभ्यास थायराइड के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    उष्ट्रासन

    उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं, फिर घुटनों के बल ही खड़े हो जाएं।

    अब सामान्य रूप से सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें और दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।

    इस मुद्रा में कम से कम 1-2 मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं और कुछ मिनट आराम करें।

    #2

    हलासन

    सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं, फिर हाथों को शरीर से सटाकर रखें।

    अब सांस लेते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए टांगों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं। इस दौरान हाथों को जमीन पर सीधा ही रखें।

    इसके बाद सांस लेते हुए धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

    यहां जानिए हलासन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #3

    पश्चिमोत्तानासन

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी पश्चिमोत्तानासन के लिए योगा मैट पर दोनों पैरों को सटाकर और आगे की ओर फैलाकर बैठ जाएं।

    अब दोनों हाथ ऊपर की ओर उठाएं, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और माथे को घुटनों से सटाते हुए हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़ने का प्रयास करें।

    कुछ सेकंड के लिए इसी अवस्था में बने रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें, फिर गहरी सांस लेते हुए सामान्य हो जाएं।

    #4

    जानुशीर्षासन

    इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर दंडासन की स्थिति में बैठ जाएं। अब दाएं घुटने को मोड़ते हुए बाईं जांघ के सहारे लगा लें।

    इसके बाद अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और बाएं पैर के अंगूठे को दोनों हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। इसी मुद्रा में आप अपने सिर को घुटनों से छूने की कोशिश करें।

    कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से भी दोहराएं।

    #5

    भुजंगासन

    सबसे पहले हाथों को अपने कंधों के नीचे रखकर योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

    अब हाथों से दबाव देते हुए अपने शरीर को जहां तक संभव हो सके, उठाने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्य तरीके से सांस लेते रहें।

    इसके बाद कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं और फिर इस योगासन को दोहराएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    थायराइड
    योग
    योगासन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    थायराइड

    हाइपोथायरायडिज्म के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ खान-पान
    फिट और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है भारतीय भोजन और जीवनशैली, जरूर करें फॉलो खान-पान
    थायराइड की समस्या दूर करने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास  योगासन
    विश्व थायराइड दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इसे मनाने का तरीका  लाइफस्टाइल

    योग

    12वीं के बाद योग प्रशिक्षक के रुप में बनाएं करियर, लाखों में होती है कमाई 12वीं के बाद करियर विकल्प
    7 साल की भारतीय बच्ची बनी 'दुनिया की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षक', बनाया रिकॉर्ड स्वास्थ्य
    जेट लैग क्या होता है और इससे राहत पाने के लिए किन योगासनों का करें अभ्यास? योगासन
    साइनोसाइटिस क्या होता है और इससे राहत पाने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करें?  बीमारियों से बचाव

    योगासन

    वर्टिगो क्या है और इससे राहत पाने के लिए कौन से योगासनों का अभ्यास करें?  योग
    जॉ-लाइन को सही रूप देने में मदद करते हैं ये 5 फेस योगासन, ऐसे करें अभ्यास  त्वचा की देखभाल
    सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो करें इन 5 योगासन का अभ्यास, जल्द मिलेगा आराम योग
    ये 5 योगासन कंधों की मांसपेशियों को बनाएंगे मजबूत, जानें अभ्यास करने का सही तरीका  योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025