NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी की लहर से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स 
    अगली खबर
    गर्मी की लहर से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स 
    गर्मी की लहर से सुरक्षित रखने में सहायक हैं ये सुपरफूड्स

    गर्मी की लहर से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स 

    लेखन अंजली
    Apr 12, 2023
    11:48 am

    क्या है खबर?

    लोग गर्मी की लहर से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके खोजते हैं। अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करने से गर्मी को मात देने और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

    ये सुपरफूड्स न केवल हाइड्रेटेड और स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि आवश्यक पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करते हैं।

    आइए 5 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं, जो गर्मियों में आपको ठंडक देने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    तरबूज

    यह फल पानी की मात्रा से भरपूर होता है और इसमें आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद करते हैं।

    तरबूज का सेवन हृदय रोगों से सुरक्षित रखने में भी सहायक माना जाता है।

    इसमें लाइकोपीन भी होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।

    आप तरबूज के विभिन्न व्यंजनों के जरिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    #2

    नारियल पानी

    नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो पसीने से हुई पानी और पोषक तत्वों की कमी को भरने में मदद करता है।

    नारियल पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्रोत भी है, जिस कारण यह शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सक्षम है।

    यह पोटैशियम से भी भरपूर होता है, जो हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    #3

    खीरा

    खीरा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का एक और बेहतरीन स्रोत है।

    इसमें विटामिन C भी होता है, जिसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो शरीर में मुक्त कणों को कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में मदद कर सकता है।

    खीरे का सेवन कैंसर का सामना कर रहे लोगों के लिए भी बहुत लाभदायक है।

    #4

    ग्रीक योगर्ट

    ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं।

    यह कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का भी एक बड़ा स्रोत है, जो इसे शरीर को ठंडा रखने के लिए आदर्श होते हैं।

    ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स अवसाद से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों का खतरा दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

    #5

    नींबू

    नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो शरीर के pH स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और शरीर की गर्मी को कम करता है।

    इसमें मौजूद विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को हाइड्रेट और डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।

    इसे पानी में मिलाकर नींबू पानी बनाया जा सकता है या सलाद और अन्य व्यंजनों में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    गर्मी की लहर

    ताज़ा खबरें

    WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भारत ने नकारा, जानिए क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप
    भारत-पाकिस्तान तनाव: एयर इंडिया और इंडिगो की 7 शहरों से उड़ानें रद्द, सुरक्षा को लेकर फैसला एयर इंडिया
    गूगल ने 10 साल बाद अपने 'G' आइकन में किया बदलाव गूगल

    खान-पान

    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं जाह्नवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    होली 2023: त्योहार पर बनाकर खाएं ये 5 मीठे व्यजंन, जानिए इनकी रेसिपी होली
    होली के दौरान बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी होली
    दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैंडविच की सूची में शामिल हुआ 'वड़ा पाव', मिला 13वां स्थान महाराष्ट्र

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025