NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर में रखा अचार खराब तो नहीं हो गया? इन 5 संकेतों से लगाएं पता
    अगली खबर
    घर में रखा अचार खराब तो नहीं हो गया? इन 5 संकेतों से लगाएं पता

    घर में रखा अचार खराब तो नहीं हो गया? इन 5 संकेतों से लगाएं पता

    लेखन सयाली
    Mar 18, 2025
    02:36 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय खान-पान में अचार का अहम स्थान है, जो एक लजीज साइड डिश की तरह परोसा जाता है। अगर इस खाद्य पदार्थ को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो यह महीनों क्या सालों तक खाने लायक रह सकता है।

    हालांकि, कई बार घर पर रखा अचार खराब हो जाता है और हम उसे खाने की गलती कर बैठते हैं। अगर आप भी पता लगाना चाहते हैं कि अचार खाने योग्य है या नहीं तो इन संकेतों पर ध्यान दें।

    #1

    रंग बदलना

    अचार खाने लायक है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले उसके रंग पर ध्यान देना चाहिए। कई बार अचार का रंग फीका या अधिक गाढ़ा हो जाता है।

    यह उसके खराब हो जाने का संकेत हो सकता है। अगर अचार का रंग फीका या धुंधला दिखाई देता है तो उसे खाने की गलती न करें और फेंक दें।

    आप गर्मियों में ये 5 तरह के आम के अचार बना सकते हैं।

    #2

    ज्यादा मुलायम हो जाना

    ज्यादातर अचार की बनावट हल्की सख्त होती है और उन्हें खाने पर वे कुरकुरे लगते हैं। हालांकि, कई बार अचार की बनावट बदल जाती है, जो उसके खराब होना का संकेत हो सकता है।

    अगर आपके घर में रखा अचार बहुत ज्यादा मुलायम हो गया है या चिपचिपा हो गया है तो उसे फेंक दें। खराब होने से पहले आप इस अचार को भोजन में शामिल कर सकते हैं।

    हालांकि, पूरी तरह बनावट बिगड़ने के बाद न खाएं।

    #3

    फफूंद लग जाना

    अचार के खराब होने का सबसे आम संकेत है फफूंद का लग जाना। अगर आपको अचार की बरनी में, उसके पानी में या अचार के ऊपर सफेद या किसी और रंग की फफूंद नजर आए, तो उसे फौरन फेंक दें।

    कई बार यह आपको तुरंत नजर आ सकती है, जबकि कई बार यह टुकड़ों के नीचे छिपा रह जाता है। इसीलिए, खाने से पहले अच्छी तरह देख लें और फफूंद न दिखने पर ही खाएं।

    #4

    बरनी के ढक्कन का ऊपर उठ जाना

    आम तौर पर अचार बरनियों या कांच के डिब्बों में रखा जाता है। उसे स्टोर करते समय ढक्कन का सही तरीके से बंद होना जरूरी होता है, ताकि उसमें नमी न प्रवेश करें।

    हालांकि, अचार के खराब होने पर बरनी का ढक्कन ऊपर उठ सकता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि अचार में बैक्टीरिया प्रवेश कर गया है।

    ऐसा होने पर अचार को खाने की गलती न करें।

    #5

    बेकार स्वाद

    अचार का स्वाद आम तौर पर खट्टा, चटपटा और तीखा होता है। हालांकि, कई बार लंबे समय तक रखे रहने के बाद अचार के स्वाद में बदलाव आने लगता है।

    साथ ही, खराब अचार से एक अजीब सी दुर्गंध भी आती है। अगर आपको अचार का स्वाद अजीब या खराब लगे तो समझ जाएं कि वह खाने लायक नहीं है।

    अचार को फफूंद से सुरक्षित रखने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    रसोई के नुस्खे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 स्थगित होन से BCCI को कितना हो रहा नुकसान?  IPL 2025
    ओला रोडस्टर एक्स की टेस्ट राइड 25 मई को होगी शुरू, डीलरशिप पर पहुंचना शुरू  ओला इलेक्ट्रिक
    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोले- अगर भारत हमला रोके तो हम भी तैयार, शांति चाहते हैं भारत-पाकिस्तान तनाव
    भारत-पाकिस्तान तनाव: सीमा से सटे जम्मू और पंजाब के इलाकों में रात में नहीं चलेंगी ट्रेन रेल मंत्रालय

    खान-पान

    घर के सदस्यों को केले के पत्ते पर परोसें खाना, भोजन करने पर मिलेंगे फायदे लाइफस्टाइल
    पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से सुधरेगा पाचन स्वास्थ्य, मिलेंगे ये मुख्य लाभ  डाइट
    होली पर बना सकते हैं ये 5 लजीज पापड़, इन्हें बनाना भी है आसान  होली
    होली के दिन मेहमानों को परोसें ये 5 लजीज मिठाइयां, स्वाद चखकर मन हो जाएगा तृप्त होली

    रसोई के नुस्खे

    गेहूं के आटे में चींटियां घुस गई हैं? इन तरीकों से करें दूर लाइफस्टाइल
    इन घरेलू तरीकों से करें पीतल के बर्तनों को साफ, लगेंगे नए जैसे लाइफस्टाइल
    भारत में पाई जाने वाली ये हैं सबसे तीखी लाल मिर्चें खान-पान
    अपनी रसोई को पर्यावरण के अनुकूल साफ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025