NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिना सर्जरी के पतले होंठों को बनाना चाहती हैं मोटा? अपनाकर देखें ये 5 नुस्खे
    अगली खबर
    बिना सर्जरी के पतले होंठों को बनाना चाहती हैं मोटा? अपनाकर देखें ये 5 नुस्खे

    बिना सर्जरी के पतले होंठों को बनाना चाहती हैं मोटा? अपनाकर देखें ये 5 नुस्खे

    लेखन सयाली
    Mar 17, 2025
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    हर महिला का सपना होता है कि उनके होंठ मोटे और गुलाबी हों। इसके लिए कई महिलाएं इंजेक्शंस लगवा लेती हैं या सर्जरी का सहारा ले लेती हैं।

    हालांकि, ऐसा करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। आप इनके बजाय प्राकृतिक तरीकों से अपने होंठों की देखभाल करके उन्हें मोटा और सुंदर बना सकती हैं।

    आइए होंठों को गुलाबी और बड़ा दिखाने वाले कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।

    #1

    कोलेजन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं

    बढ़ती उम्र के साथ कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जो होंठों को मुलायम बनाए रखने के लिए जिम्मेदार प्रोटीन होता है।

    इसके स्तर को बढ़ाने से आपको प्राकृतिक रूप से मोटे और बड़े होंठ पाने में मदद मिलेगी। इसके लिए अपनी डाइट में कोलेजन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

    आप जामुन, बेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां और खट्टे फल खा कर शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ा सकती हैं, जिससे आपके होंठ भरे हुए दिखाई देंगे।

    #2

    होंठों को एक्सफोलिएट करें

    समय के साथ होठों पर बैक्टीरिया, मृत त्वचा और लिपस्टिक से निकलने वाले रसायन जमा हो जाते हैं। ये होंठों को शुष्क और पतला दिखा सकते हैं और उनके फटने का कारण बन सकते हैं।

    ऐसे में आपको हफ्ते में एक या 2 बार अपने होठों को एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से रक्त संचार सुधरता है और मृत त्वचा से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

    इसके परिणामस्वरूप, होंठ मोटे और गुलाबी नजर आने लगते हैं।

    #3

    होंठों की एक्सरसाइज करें

    काफी कम लोग यह बात जानते हैं कि चेहरे और होंठों की एक्सरसाइज करने से भी होंठ मोटे हो सकते हैं। ये एक्सरसाइज होंठों को भरा हुआ दिखाने में मदद करती हैं और झुर्रियों को भी दूर कर देती हैं।

    आप पॉउट बनाकर या चूमने जैसा मुंह बनाकर होंठों की कसरत कर सकती हैं, जिससे होंठों की मांसपेशियां सक्रीय होती हैं।

    इन्हें आप किसी भी समय कर सकती हैं और जितनी बार चाहें, उतनी बार दोहरा सकती हैं।

    #4

    प्राकृतिक तेल लगाएं

    कुछ खास प्रकार के प्राकृतिक तेलों के जरिए भी होंठों को मोटा और मुलायम बनाया जा सकता है। अपने होंठों पर रोजाना नारियल, जैतून या बादाम जैसे तेल लगाएं।

    ये तेल होंठों को नमी पहुंचा सकते हैं और गहराई तक पोषण भी प्रदान कर सकते हैं। इनकी मदद से रक्त संचार बढ़ जाता है और होंठों पर नजर आने वाली रेखाएं भी दूर हो जाती हैं।

    इनके अलावा, आप हाईल्युरोनिक एसिड सीरम लगाकर भी होंठों को मोटा कर सकती हैं।

    #5

    मेकअप का सहारा लें

    पतले होंठों को मोटा दिखाने का सबसे आसान तरीका होता है मेकअप का सहारा लेना। आप लिप लाइनर की मदद से अपने होंठों को ओवर लाइन करके उन्हें मोटा दिखा सकती हैं।

    इसके लिए लिपस्टिक से मेल खाता हुआ लिप लाइनर लें और होंठों के आस-पास उनके आकार वाली रेखाएं बनाएं। अब इन रेखाओं के बीच में लिपस्टिक लगा लें।

    हालांकि, ध्यान रहे कि आपका मेकअप अच्छी तरह ब्लेंड हुआ हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंठों की देखभाल
    मेकअप टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    होंठों की देखभाल

    आपकी ये गलतियां होंठों को कर सकती हैं काला, बरतें सावधानी लाइफस्टाइल
    होंठों की खूबसूरती को निखारने के लिए करें इन स्क्रब का इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा सही शेड लाइफस्टाइल
    हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये लिप प्रोडक्ट्स लाइफस्टाइल

    मेकअप टिप्स

    गर्मी में खूबसूरत दिखने के लिए हर महिला के पास होने चाहिए ये मेकअप उत्पाद टिप्स
    गर्मियों के दौरान इन 5 टिप्स के जरिए अपने मेकअप को केकी होने से रोकें  टिप्स
    महिलाओं के बीच छा रहा है सनसेट आई मेकअप लुक ट्रेंड, जानें इसे करने के टिप्स महिलाओं के लिए टिप्स
    आंखों के मेकअप करने के लिए अपनाएं ये सरल तरीके, दिखेंगी सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025