NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करती हैं यह आदतें, अपनी सुबह में करें शामिल 
    अगली खबर
    स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करती हैं यह आदतें, अपनी सुबह में करें शामिल 

    स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करती हैं यह आदतें, अपनी सुबह में करें शामिल 

    लेखन सयाली
    Jan 30, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    सुबह हमारे पूरे दिन के लिए दिशा तय करती है। जागने के बाद हम पहले कुछ घंटे कैसे बिताते हैं, इसका हमारी मानसिकता, उत्पादकता और पूरे दिन की खुशी पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

    अधिकांश लोगों की सुबह की दिनचर्या में जल्दी से स्नान करना, कॉफी पीना और मोबाइल चलाना शामिल होता है।

    अपनी नियमित सुबह की आदतों में सकारात्मक बदलाव करने से आपका जीवन बदल सकता है। इन सुबह की टिप्स को जरूर अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

    #1

    सुबह जल्दी उठना

    सुबह जल्दी उठना आपको हड़बड़ाहट की बजाय धीरे-धीरे दिनचर्या शुरू करने का मौका देता है। एक अच्छे दिन के लिए सुबह करीब 5-6 बजे तक जाग जाएं।

    जल्दी उठने वालों के पास व्यस्त दिन शुरू होने से पहले ध्यान, व्यायाम और जर्नलिंग के लिए समय होता है।

    घबराहट में अलार्म बजने पर जागने के बजाय जब आप खुद को एक अतिरिक्त घंटा देते हैं तो आप धीरे-धीरे और सचेत होकर जाग सकते हैं।

    #2

    गरम नींबू पानी पिएं

    सुबह उठते ही सबसे पहले गर्म नींबू पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट होता है।

    साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पाचन में मदद मिलती है और आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

    नींबू विटामिन-C, पोटैशियम, विटामिन-B, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है।

    जब आप नींबू के रस के लाभों को गर्म पानी के साथ मिलाते हैं तो यह आपकी सुबह की शुरुआत करने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाता है।

    #3

    चेहरा ठंडे पानी से धुलें

    सुबह उठ कर अपना चेहरा ठंडे पानी से धुलें। अपने चेहरे पर ठंडे या गुनगुने पानी के छींटे मारने से थकी हुई आखों को ताजगी मिल सकती है।

    अपनी इंद्रियों को हल्का-सा जगाने के लिए हल्के हाथों से चेहरे को धोने का प्रयास करें। यदि आप अपनी त्वचा के सूखने से चिंतित हैं तो बेझिझक क्लींजर का प्रयोग करें।

    इससे आपका चेहरा भी नम और साफ हो जाएगा, साथ ही आपको ताजगी भी मिलेगी।

    #4

    पौष्टिक नाश्ता करें

    अपने दिन की शुरुआत संतुलित प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से करें। इससे सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरता बल्कि यह आपको ऊर्जावान भी बनाता है। यह दिन के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है।

    नाश्ता आपके दिन को एक संतोषजनक शुरुआत दे सकता है। आप साबुत अनाज, साबुत फल और सब्जियां और अंडे या सादे दही जैसी प्रोटीन सामग्री चुन सकते हैं।

    भारतीय विकल्पों में आप पोहा, इडली, आलू-परांठा और ढोकला आदि का सेवन कर सकते हैं।

    #5

    ध्यान लगाएं 

    सुबह सबसे पहले ध्यान करने के लिए 5-10 मिनट का समय निकालें। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को अविश्वसनीय रूप से लाभ पहुंचा सकता है।

    ध्यान का अर्थ है चुपचाप बैठना, अपनी इन्द्रियों को केंद्रित करना और विचारों में फंसे बिना खुद में जागरूकता लाना।

    प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए इस सरल माइंडफुलनेस अभ्यास को करने से एक शांतिपूर्ण दिन की नींव स्थापित होती है। इससे आप मानसिक तनाव से लड़ सकेंगे और दिनभर शांत महसूस करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    टिप्स

    टमाटर की कीमत में हो रही वृद्धि, इसकी जगह इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल  खान-पान
    टमाटर को सुरक्षित स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफ हैक्स
    मानसून में त्वचा के तैलीय प्रभाव को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक त्वचा की देखभाल
    कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय ये 5 गलतियां करने से बचें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025