NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये खाद्य पदार्थ
    पेट संबंधी समस्याओं से राहत के लिए सही खान-पान है जरूरी (तस्वीर: फ्रीपिक)

    पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये खाद्य पदार्थ

    लेखन गौसिया
    Oct 17, 2023
    09:39 am

    क्या है खबर?

    आजकल की बिगड़ती जीवनशैली के कारण स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गया है।

    गलत खान-पान के कारण अधिकतर लोग पेट संबंधित कई समस्याओं से जूझते हैं। ऐसे में बचाव के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

    ये पोषक तत्व पाचन संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन में मदद करते हैं और आंत के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं।

    आइये आज हेल्थ टिप्स में फाइबर युक्त 5 खाद्य पदार्थ जानते हैं।

    #1

    ओट्स 

    ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो कब्ज समेत अन्य पेट संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।

    इसमें फाइबर के अलावा विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

    इससे बने व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होते हैं।

    आप घर पर ओट्स डेजर्ट्स की इन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

    #2

    दाल 

    दाल की कई किस्में होती हैं। इसमें मसूर, चना, मूंग, उड़द और तुअर आदि दालें शामिल हैं। ये दालें प्रोटीन और फाइबर, दोनों से भरपूर होती हैं।

    इनके अलावा छिलके वाली दाल और अंकुरित दाल सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है इसलिए अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।

    इनका सेवन आपके पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मददगार है।

    दाल में तड़का लगाने के लिए इन रेसिपी को आजमाएं। इनसे दाल का स्वाद दोगुना हो जायेगा।

    #3

    सेब 

    भारी खाद्य पदार्थ खाने से पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सेब में मौजूद पैक्टिन पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।

    पैक्टिन आंतों से पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा कर देता है।

    इसके अलावा फाइबर से भरपूर सेब का सेवन पेट में सूजन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।

    नियमित रूप में सेब का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को भी पूरा करता है।

    #4

    सूखे मेवे 

    सूखे मेवे में स्वस्थ वसा, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को कई लाभ देते हैं।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, मुट्ठी भर सूखे मेवों यानी लगभग 30 ग्राम का सेवन एक स्वस्थ और संतुलित आहार का हिस्सा है।

    इनके सेवन से पेट में सूजन, दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

    अधिक लाभ के लिए अपने आहार में अंजीर और बादाम जरूर शामिल करें।

    #5

    शकरकंद 

    शकरकंद सर्दियों के मौसम में आती है और इसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद है।

    इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं।

    इसका सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखने में सकारात्मक भूमिका निभाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है।

    अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो सर्दियों में अपनी डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल

    डाइट

    ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल खान-पान
    लीजा हेडन 37 की उम्र में भी हैं एकदम फिट, जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान लीजा हेडन
    भूरे चावल सेहत के लिए है फायदेमंद, इन व्यंजनों की रेसिपी से डाइट में करें शामिल खान-पान
    सुबह रोजाना इन 5 बीजों का करें सेवन, मिलेंगे त्वचा संबंधी कई फायदे त्वचा की देखभाल

    खान-पान

    बाजार में आई 'वाइन आइसक्रीम', देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    क्या आप 'अंडे की कुल्फी' खाना पसंद करेंगे? देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वायरल वीडियो अजब-गजब खबरें
    हृदय को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके विश्व हृदय दिवस
    देश में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, बचाव के लिए इन 5 तरीकों को आजमाएं डेंगू

    स्वास्थ्य

    रात में सोने से पहले इन 5 सुपरफूड्स का करें सेवन, आएगी सुकून भरी नींद नींद
    ऑस्ट्रेलिया: महिला के दिमाग में मिला रेंगता हुआ कीड़ा, डॉक्टरों ने बताया दुनिया का पहला मामला ऑस्ट्रेलिया
    स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सलाद का सेवन, इन रेसिपी को आजमाकर डाइट में करें शामिल  रेसिपी
    इन फलों के सेवन के तुरंत बाद भूलकर भी न पीये पानी, हो सकता है नुकसान खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025