NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के 5 मशहूर पुष्प महोत्सव, मनमोह लेगी इनकी खूबसूरती
    अगली खबर
    भारत के 5 मशहूर पुष्प महोत्सव, मनमोह लेगी इनकी खूबसूरती
    भारत के पांच मशहूर पुष्प महोत्सव

    भारत के 5 मशहूर पुष्प महोत्सव, मनमोह लेगी इनकी खूबसूरती

    लेखन अंजली
    Jan 03, 2023
    07:01 pm

    क्या है खबर?

    फूलों में हर चीज को भव्य बनाने की शक्ति होती है और ये खुशहाली और ताजगी के साथ-साथ शांति के प्रतीक माने जाते हैं।

    अगर आपको फूलों से लगाव है तो हर साल भारत के विभिन्न हिस्सों में फूलों की प्रदर्शनी और महोत्सव आयोजित किए जाते हैं, जहां जाकर आप मनमोहक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

    आइए आज आपको भारत के पांच पुष्प महोत्सवों के बारे में बताते हैं, जो स्थानीय और विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

    #1

    ट्यूलिप महोत्सव, जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ट्यूलिप महोत्सव मार्च और अप्रैल के दौरान इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में आयोजित किया जाता है।

    यह एशिया के सबसे बड़े पुष्प महोत्सवों में से एक है, जिसमें ट्यूलिप फूलों की 70 से अधिक किस्में प्रदर्शित की जाती हैं।

    15 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में आप तस्वीरें खींच सकते हैं, वहीं बोटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

    #2

    अंतरराष्ट्रीय पुष्प महोत्सव, गंगटोक

    सिक्किम के गंगटोक में भी मार्च और अप्रैल के महीने में अंतरराष्ट्रीय पुष्प महोत्सव आयोजित किया जाता है।

    इस महोत्सव में आपको ऑर्किड की 600 दुर्लभ प्रजातियों और रोडोडेंड्रोन की 50 प्रजातियों सहित 4,500 तरह के फूलों को देखने का मौका मिल सकता है।

    इतना ही नहीं, आप फर्न की 362 किस्में, 28 बांस, 16 कोनिफर, 11 ओक और 424 से अधिक औषधीय पौधे भी देख सकते हैं।

    #3

    ऊटी पुष्प महोत्सव, ऊटी

    तमिलनाडु के ऊटी में मौजूद बोटैनिकल गार्डन में भी मई के महीने में शानदार पुष्प महोत्सव का आयोजन होता है।

    इस तीन दिवसीय आयोजन में रोज शो, स्पाइस शो, फ्रूट शो और वेजिटेबल शो होते हैं, जो इसे दुनियाभर के पर्यटकों के लिए एक सुखद आकर्षण बनाते हैं।

    बता दें कि 1848 में स्थापित किए गए इस गार्डन में सुंदर फर्न और ऑर्किड सहित कई विदेशी फूल और पेड़ भी हैं, जिन्हें आप सालभर देख सकते हैं।

    #4

    गुलाब महोत्सव, चंडीगढ़

    पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हर साल फरवरी के महीने में तीन दिनों के लिए गुलाब महोत्सव का आयोजन होता है।

    यह महोत्सव दो प्रसिद्ध स्थानीय पार्कों, लिजर वैली पार्क और जाकिर हुसैन रोज गार्डन, द्वारा आयोजित किया जाता है।

    यहां आप जाकर तरह-तरह के गुलाब देख सकते हैं, मजेदार गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं।

    #5

    लालबाग पुष्प महोत्सव, बेंगलुरु

    बेंगलुरू में हर साल दो बार लालबाग पुष्प महोत्सव का आयोजित किया जाता है, जिसमें से एक जनवरी में गणतंत्र दिवस पर और दूसरा अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के दौरान होता है।

    भारत में लगने वाले अन्य पुष्प महोत्सवों से यह इसलिए अलग है क्योंकि यहां आपको फूलों से बने स्मारक, महल, सैनिक और जानवरों की रचनात्मक प्रतिकृतियां देखने को मिल सकती हैं।

    यह महोत्सव एक हफ्ते तक चलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, जानिए मैच की कहानी  टी-20 क्रिकेट
    शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 644 अंक टूटा शेयर बाजार समाचार
    अमेरिका में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी करने वाले थे सगाई, खरीदी थी अंगूठी अमेरिका
    अथिया शेट्टी ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी कुछ फिल्में करने के बाद छोड़ा बॉलीवुड  अथिया शेट्टी

    पर्यटन

    विश्व पर्यटन दिवस: कम बजट में करनी है विदेश यात्रा तो इन जगहों का करें रुख ग्रीस
    जब भी पंजाब घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें पंजाब
    श्रीलंका की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी श्रीलंका
    एडवेंचर पसंद है तो सर्दियों के दौरान भारत की इन बर्फीली चोटियों का करें रुख हिमालय

    लाइफस्टाइल

    क्रिसमस पार्टी पर ऐसा करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत मेकअप टिप्स
    क्रिसमस पर मेहमानों के लिए बनाएं ये लो-कैलोरी स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    सरसों के बीज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे डाइट
    हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी शादी के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025