NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / धनतेरस के दिन रखें इन बातों का विशेष ध्यान, आपके लिए मंगलकारक हो जाएगा त्योहार
    अगली खबर
    धनतेरस के दिन रखें इन बातों का विशेष ध्यान, आपके लिए मंगलकारक हो जाएगा त्योहार

    धनतेरस के दिन रखें इन बातों का विशेष ध्यान, आपके लिए मंगलकारक हो जाएगा त्योहार

    लेखन सयाली
    Oct 19, 2024
    03:31 pm

    क्या है खबर?

    धनतेरस एक ऐसा उत्सव होता है, जिसका उद्देश्य धन और समृद्धि को बढ़ाना होता है। इस त्योहार पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और नया सामान खरीदा जाता है।

    इस साल यह त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर पूजा करते समय आपको कई बातों का ध्यान देना चाहिए, ताकि आप पर लक्ष्मी माता की कृपा बरस सके।

    आइए जानते हैं आपको इस पर्व पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

    #1

    सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करें

    मां लक्ष्मी धन और समृद्धि का प्रतीक होती हैं और लोग धनतेरस पर अपने घर में वैभव लाने के लिए उनकी पूजा करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर जी और धन्वंतरि जी की भी अर्चना होती है।

    आपको इस पर्व पर लक्ष्मी माता की सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए। पूजा करते समय अपना सारा ध्यान भगवान पर केंद्रित करें और उन्हें मिठाइयां और धनिया अर्पित करें।

    जानिए धनतेरस के बारे में कुछ रोचक कथाएं।

    #2

    घर में मिट्टी के दीपक जलाएं

    धनतेरस के त्योहार को कई जगहों पर यमदीपदान के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम देव की पूजा की जाती है और उन्हें दीप दान किए जाते हैं।

    धनतेरस के दिन घर की चौखट पर दक्षिण दिशा में 4 मुख वाला दीपक जलाएं। इसके अलावा, आपको घर के मंदिर समेत सभी कमरों में भी मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए।

    ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और नकारात्मकता खत्म होगी।

    #3

    शुभ सामान खरीदें

    धनतेरस के पर्व पर नए सामान की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप धन और सम्पदा की प्राप्ति के लिए सोने और चांदी जैसी धातु से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

    इसके अलावा, इस त्योहार पर नए कपडे व बर्तन खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप इस साल कुछ महंगा नहीं खरीद सकते हैं तो घर पर एक नया झाड़ू ले आएं।

    आपको इस साल धनतेरस पर ये 6 शुभ चीजें खरीदनी चाहिए।

    #4

    घर की सफाई न करें

    त्योहारों पर घर का साफ होना अत्यंत जरूरी होता है। हालांकि, मान्यताओं के अनुसार, आपको धनतेरस के दिन घर की सफाई नहीं करनी चाहिए।

    कहा जाता है कि इस दिन सफाई करने से आपका धन घर से बाहर निकल सकता है या आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

    आप धनतेरस से एक दिन पहले अपने घर को अच्छी तरह से साफ कर लें और उस दिन केवल घर की सजावट करें।

    #5

    पैसे उधार न लें और न ही दें

    हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के पर्व पर पैसों का लेन-देन बिलकुल बंद कर देना चाहिए। इस दिन न तो किसी को पैसे उधार देने चाहिए, न ही किसी से पैसे उधार लेने चाहिए।

    ऐसा करने को बेहद अशुभ माना जाता है, जिससे आपको भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दिन शुभ सामान को खरीदने के लिए ही अपने पैसे खर्च करें।

    आप चांदी खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनतेरस
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्माें का रिपोर्ट कार्ड, आखिरी वाली का हुआ बड़ा बुरा हाल अक्षय कुमार
    अपना बजट सुधारने के लिए इन वित्तीय गलतियों से बचें पर्सनल फाइनेंस
    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन

    धनतेरस

    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़ दिवाली
    इस धनतेरस चाँदी ख़रीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली
    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    त्योहारों के मौसम में चांदी खरीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली

    त्यौहार

    ओणम के दौरान पुरुष चुन सकते हैं ये 5 कपड़ों के विकल्प, लगेंगे बहुत ही आकर्षक ओणम
    ओणम: त्योहार पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जश्न का मजा हो जाएगा दोगुना ओणम
    10 दिवसीय त्योहार है ओणम, जानिए प्रत्येक दिन का नाम और महत्व ओणम
    गणेश चतुर्थी: भारत के अलावा इन 5 देशों में भी पूजे जाते है गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025