रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर एवोकाडो से ये हेयर मास्क बनाकर करें इस्तेमाल
हेयर स्टाइलिंग उत्पादों के अधिक इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इससे राहत पाने के लिए कुछ लोग बाल धोने के बाद कंडीशनिंग करते हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होता है। इसके लिए एवोकाडो से बने हेयर मास्क मददगार हो सकते हैं। यह अत्यधिक मॉइस्चराइजिंग और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे बाल अंदर से हाइड्रेट होते हैं। आइए आज घर पर एवोकाडो से 5 हेयर मास्क बनाने का तरीका जानते हैं।
एवोकाडो और नारियल तेल का हेयर मास्क
सबसे पहले एक कटोरे में एवोकाडो को चिकना होने तक मैश करें। अब इसमें 2 बड़ी चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर ध्यान से लगाएं। जब यह मिश्रण पूरी तरह से बालों पर लग जाएं तो इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें। उसके बाद कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
एवोकाडो, शहद और जैतून के तेल का हेयर मास्क
सबसे पहले 1 एवोकाडो, 2 बड़ी चम्मच शहद, 2 बड़ी चम्मच जैतून का तेल और 3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को ब्लेंडर में डालें। अब इससे चिकना और गांठ रहित मिश्रण तैयार करें। इसके बाद इस मिश्रण को पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और फिर लगभग 45 मिनट के लिए धूप में बैठकर इसे प्राकृतिक तरीके से सुखाएं। इसके बाद बालों को पानी और शैंपू से धोएं और अंत में कंडीशनर करें। ऐसा हफ्ते में 1 बार जरूर करें।
एवोकाडो और एलोवेरा का हेयर मास्क
सबसे पहले 1 एवोकाडो, 2 बड़ी चम्मच शहद, 2 बड़ी चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच नारियल तेल को एक साथ मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार करें। इस गांठ रहित मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाने के बाद 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को पानी और शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर करें। ऐसा हफ्ते में 1 बार करें।
एवोकाडो और मेयोनीज का हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरे में एवोकाडो को तब तक मैश करें जब तक कि उसमें गांठ न रह जाएं। अब इसमें मेयोनीज मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और फिर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर करें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें।
एवोकाडो और दही का हेयर मास्क
सबसे पहले एवोकाडो को गांठ रहित होने तक अच्छे से मैश करें। अब इसमें 1 कप दही, 2 बड़ी चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से लगाएं और करीब 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें और फिर अंत में कंडीशनर करें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार जरूर करें।