NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मच्छरों के कारण हो रही है परेशानी? घर में मौजूद ये 5 तेल हैं मददगार
    अगली खबर
    मच्छरों के कारण हो रही है परेशानी? घर में मौजूद ये 5 तेल हैं मददगार

    मच्छरों के कारण हो रही है परेशानी? घर में मौजूद ये 5 तेल हैं मददगार

    लेखन सयाली
    Sep 07, 2024
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    मानसून में जगह-जगह पर पानी भर जाता है, जिसके कारण मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। इन मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं।

    हालांकि, इन मच्छरों के काटने से बचना और इन्हें दूर भगाना बेहद मुश्किल होता है। इसके लिए लोग मच्छर भगाने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हैं, जो कम कारगर होती है।

    आप घर में रखे इन 5 तेलों को मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #1

    नीम का तेल

    मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए नीम का तेल सबसे सुरक्षित प्राकृतिक तेलों में से एक है। नीम के तेल की महक लगभग 3 घंटे तक रहेगी और 70 प्रतिशत मच्छरों को दूर भगा देगी।

    50-100 मिलीग्राम नीम का तेल लेकर उसे पानी में मिला लें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भरें और घर में छिड़क दें। हालांकि, इस तेल को कभी त्वचा पर इस्तेमाल न करें।

    आपको नीम के तेल से ये लाभ मिल सकते हैं।

    #2

    अजवायन का तेल

    अजवायन के तेल से भी मच्छरों को आसानी से दूर भगाया जा सकता है। इस तेल से उत्पन्न होने वाली महक के जरिए 60-90 मिनट के अंदर ही 85 प्रतिशत मच्छर खत्म हो जाएंगे।

    घरेलू मिश्रण तैयार करने के लिए एक चम्मच जोजोबा तेल या जैतून के तेल में अजवायन के तेल की 3-4 बूंदें मिलाएं।

    अगर आप एक स्प्रे तैयार करना चाह रहे हैं, तो आपको बस पानी में अजवायन के तेल की 4-5 बूंदें मिलानी होंगी।

    #3

    तुलसी का तेल

    तुलसी के औषधीय गुणों से तो सभी वाकिफ होंगे, लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि इसके तेल से मच्छर भाग जाते हैं।

    आप एक कटोरी में तुलसी का तेल भरकर मच्छरों से प्रभावित जगहों पर रख सकते हैं। इसकी सुगंध के जरिए मच्छर खुद-ब-खुद ही दूर भाग जाएंगे।

    आप इस तेल को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भी भर सकते हैं। इसे घर के सभी कोनों में छिड़कें और मच्छरों से छुटकारा पाएं।

    #4

    दालचीनी का तेल

    घर में रखे दालचीनी के तेल का इस्तेमाल करके भी मच्छरों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

    कुछ अध्ययनों से सामने आया है कि दालचीनी का तेल एशियाई बाघ मच्छरों के साथ-साथ वयस्क मच्छरों को भी दूर भगा सकता है।

    इसके मच्छर भगाने वाले स्प्रे को तैयार करने के लिए 4 कप पानी में 24 बूंद दालचीनी का तेल मिलाएं। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में छिड़क दें।

    #5

    लौंग का तेल

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि गाढ़ा लौंग का तेल मच्छरों के खिलाफ सक्रिय होता है। इस तेल को एक बार छिड़कने से 4 घंटे तक इसका असर रहता है।

    आप लौंग के तेल को इस्तेमाल करने के लिए इसे विच हेजल तेल के साथ पानी में मिलाएं। अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में छिड़क दें।

    आप इन 5 असरदार टिप्स के जरिए भी आसानी से मच्छरों को भगा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन

    घरेलू नुस्खे

    गर्भावस्था के दौरान सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे गर्भवती महिला
    सर्दियां में खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके सर्दियों के टिप्स
    मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    सर्दियों में बाल रूखे हो जाते हैं? समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं ये हेयर मास्क  बालों की समस्या

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    शेविंग के बाद रेजर बर्न होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    ड्राई नोज क्या है? जानिए इस समस्या से राहत पाने के 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    हिचकी से हैं परेशान? तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    गर्मियों में सनबर्न से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल

    स्वास्थ्य टिप्स

    हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं आयरन से भरपूर ये 5 पेय खान-पान
    डाइट में शामिल करें मिश्रीकंद, मिल सकते हैं कई फायदे खान-पान
    वजन बढ़ने का कारण बन सकती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी खान-पान
    नींद के होते हैं 4 प्रकार, अध्ययन में हुआ खुलासा नींद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025