NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए इन 5 शेड्स की लिपस्टिक
    लाइफस्टाइल

    हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए इन 5 शेड्स की लिपस्टिक

    हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए इन 5 शेड्स की लिपस्टिक
    लेखन अंजली
    Dec 15, 2022, 12:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए इन 5 शेड्स की लिपस्टिक
    दुल्हन के पास जरूर होने चाहिए ये पांच लिपस्टिक शेड

    शादी के फंक्शन में दुल्हन का लुक सबसे ज्यादा मायने रखता है और इसके लिए हर चीज पर ध्यान देना जरूरी है। मेकअप में लिपस्टिक की बात करें तो इसका सही शेड आपके लुक में चार चांद लगा सकता है तो बिगाड़ भी सकता है। एक बार जब आप शादी के फंक्शन के लिए पोशाक को चुन लें तो उसके अनुसार सही लिप शेड का चुनाव करें। आइए जानते हैं कि दुल्हन को कौनसे लिपस्टिक शेड चुनने चाहिए।

    न्यूड लिपस्टिक

    शादी के दिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों जैसे आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा की तरह नो-मेकअप या नेचुरल लुक चाहती हैं तो न्यूड लिपस्टिक आपके पास जरूर होनी चाहिए। आप मैट, ग्लॉसी या शिमरी फिनिश फॉर्मूले वाली न्यूड लिपस्टिक्स का चयन कर सकती हैं। वैसे आधुनिक फैशन की बात करें तो लाइट स्किनटोन पर डस्टी पिंक शेड अच्छा लगता है, जबकि डार्क स्किनटोन पर ब्राउन या कारमेल शेड काफी जंचते हैं।

    पिंक लिपस्टिक

    यह सबसे क्लासिक लिपस्टिक शेड में से एक है और लगभग हर पोशाक के साथ सही लगती है। इसे सगाई, शादी या कॉकटेल पार्टी के लिए चुना जा सकता है। आप अपनी पोशाक के रंग के आधार पर फ्यूशिया, रोज पिंक, बेबी पिंक या हॉट पिंक जैसे शेड्स का चयन कर सकती हैं। डार्क पिंक लिपस्टिक के साथ रॉयल ब्लू रंग की पोशाक का कंट्रास्ट काफी अच्छा लग सकता है।

    क्लासिक रेड शेड

    लिपस्टिक के रेड शेड को सदाबहार माना जाता है। यह वेस्टर्न से लेकर पारंपरिक तक हर तरह की पोशाक के साथ बेहद ही खूबसूरत लगता है। आजकल बाजार में कई तरह के फॉर्मूले वाली रेड लिपस्टिक मौजूद है। इसमें क्रीमी, मैट, फ्रॉस्ट फिनिश और शिमर आदि शामिल है। क्लासिक चेरी या रूबी रेड शेड्स का चयन किया जा सकता है। वहीं, कूल-टोन स्किन पर रसभरी रेड शेड ज्यादा अच्छा लगेगा।

    ब्राउन शेड

    अगर आप किसी पोशाक के साथ स्मोकी आईज रखने वाली हैं तो उसके साथ ब्राउन शेड एजी और एलिगेंट लुक देगा। यह लिप शेड लाल या गुलाबी लहंगे, साड़ी और यहां तक ​​कि स्टाइलिश गाउन के साथ भी जंचेगा। लाइट स्किनटोन पर रेड-ब्राउन या मौविश-ब्राउन शेड पर काफी अच्छे लगते हैं। डार्क स्किनटोन के लिए कॉफी या टैन शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    पर्पल लिपस्टिक

    अगर आपको शादी में कुछ नया ट्राई करना है तो क्लासिक रेड और पिंक शेड को छोड़कर पर्पल जैसे एक्सपेरिमेंटल शेड ट्राई करें। ये वेस्टर्न और पारंपरिक पोशाकों के साथ अच्छा लगेगा। इसके लिए डार्क मलबेरी शेड, मैजेंटा पर्पल या एक स्मोकी वायलेट शेड के लिए चुना जा सकता है। ये लिपस्टिक आपके लुक में ग्लेमरस का तड़का लगाने के साथ आपको हाईलाइट भी करेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    मेकअप टिप्स
    टिप्स
    शादी के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    लाइफस्टाइल

    स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    इनसोम्निया के प्रभाव को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं ये 5 योगासन योगासन
    हेयर स्मूदनिंग करवाने की सोच रही हैं? जानिए इससे होने वाले नुकसान  बालों की समस्या
    रूखी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए रात के समय इस स्किनकेयर रुटीन को करें फॉलो त्वचा की देखभाल

    मेकअप टिप्स

    मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक पाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो लाइफस्टाइल
    मैटलिक मेकअप लुक पाने के लिए अपनाएं यह तरीका  लाइफस्टाइल
    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक महिलाओं के लिए टिप्स
    ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान कैमरा-रेडी दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स महिलाओं के लिए टिप्स

    टिप्स

    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट दिल्ली
    रूखी त्वचा को रखना है स्वस्थ तो सुबह के समय इस स्किनकेयर रुटीन को करें फॉलो त्वचा की देखभाल
    हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान बालों की देखभाल
    होंठों पर आई सूजन के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे

    शादी के टिप्स

    बॉलीवुड की 5 सेलिब्रिटीज, जिन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह पेस्टल रंग के लहंगे चुनें फैशन टिप्स
    शादी के मैन्यू में शामिल करें ये चीजें, मेहमानों को आएगी बहुत पसंद टिप्स
    हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी महिलाओं के लिए टिप्स
    भारतीय शादी को दिलचस्प बनाने के लिए 5 वेडिंग थीम फैशन टिप्स

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023