रेड लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

लिपस्टिक के रेड शेड को सदाबहार माना जाता है क्योंकि यह हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद ही खूबसूरत लगता है, फिर चाहें वह वेस्टर्न हो या एथनिक। हालांकि, कुछ महिलाओं को चाहकर भी रेड लिपस्टिक में परफेक्ट लुक नहीं मिलता। इसका मुख्य कारण उनके द्वारा खरीदी गई गलत रेड लिपस्टिक शेड हो सकता है। दरअसल, रेड लिपस्टिक को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
बेहतर होगा अगर महिलाएं रेड लिपस्टिक के शेड का चयन अपने स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए करें। उदाहरण के लिए जिन महिलाओं का स्किन टोन ज्यादा फेयर है, वे बेरी रेड शेड की लिपस्टिक का चयन करें। यकीन मानिए इस तरह की टोन वाली महिलाओं पर यह रेड शेड ज्यादा सूट करेगा। वहीं, जिनकी स्किन टोन थोड़ी डार्क है उन्हें ब्रिक और रस्ट कलर वाली रेड शेड लिपस्टिक चुननी चाहिए।
आजकल मार्केट में कई तरह की रेड लिपस्टिक उपलब्ध हैं, जैसे क्रीम टेकस्चर वाली लिपस्टिक, मैट टच लिपस्टिक, फ्रॉस्ट फिनिश लिपस्टिक और शिमर लिपस्टिक आदि। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी जरूरत से हिसाब से ही लिपस्टिक खरीदें क्योंकि यह सिर्फ आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको कैसी लिपस्टिक सूट करती है। हालांकि, ऐसी लिपस्टिक खरीदने से बचें, जिनमें पैराबीन हों क्योंकि यह केमिकल होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप किसी रेड शेड लिपस्टिक की खरीदारी के लिए किसी स्टोर पर जाने वाली है तो इससे पहले आप उस लिपस्टिक के बारे में अच्छी तरह ऑनलाइन रिसर्च कर लें और उससे जुड़े कुछ रिव्यू पढ़ लें, जो आप खरीदने वाली हैं। इससे आपको दूसरों के अनुभव का पता चल जाएगा और आप लिपस्टिक खरीदने के दौरान सही फैसला ले पाएंगी। इसके अलावा, बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदने से बचें।
भले ही आप रेड शेड लिपस्टिक खरीदें या फिर कोई अन्य, सस्ते दाम देखकर लोकल ब्रांड से खरीदने की गलती न करें क्योंकि इनमें पैराबीन जैसे कैमिकल्स की संभावना अधिक होती है, जो होंठो को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ब्रांडेड और विश्वसनीय कंपनी की लिपस्टिक खरीदें क्योंकि वे लिपस्टिक बनाते समय तरह-तरह के नियमों का पालन करती हैं और लिपस्टिक की टेस्टिंग भी करती हैं, जबकि लोकल लिपस्टिक को बनाने के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं किया जाता।