NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / यात्रा के दौरान इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, कई समस्याओं से रहेंगे सुरक्षित
    अगली खबर
    यात्रा के दौरान इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, कई समस्याओं से रहेंगे सुरक्षित

    यात्रा के दौरान इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, कई समस्याओं से रहेंगे सुरक्षित

    लेखन अंजली
    Feb 22, 2024
    01:50 pm

    क्या है खबर?

    यात्रा के दौरान आर्टिफिशियल मिठास और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

    खासतौर से अगर आपको पहले से ही यात्रा में मोशन सिकनेस या फिर सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं तो इनसे बचाव के लिए अपने पास हमेशा विटामिन-C समेत आवश्यक खनिजों से भरपूर ड्रिंक से भरी बोतल रखें।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जिनका यात्रा के दौरान सेवन करना लाभदायक है।

    #1

    नींबू पानी

    यात्रा से पहले एक गिलास नींबू पानी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

    नींबू पानी में फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त नींबू पानी में मौजूद मेंथॉल की वजह से इससे ताजगी का अहसास मिलता है और इस वजह से माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।

    #2

    नारियल पानी

    यात्रा के दौरान नारियल पानी पीना भी एक अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हो सकता है।

    यह पेट में पहुंचकर पाचन टॉनिक का काम कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में भी कारगर है।

    नारियल पानी को यात्रा के लिए ले जाने से पहले उसे एक बोतल में भर लें, ताकि इसे ले जाने में दिक्कत न हो।

    यहां जानिए नारियल पानी से बनाई जाने वाली ड्रिंक्स की रेसिपी।

    #3

    सेब, चुकंदर और गाजर का जूस 

    सेब, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

    गाजर में विटामिन-C और चुकंदर में पोटैशियम, जिंक, आयोडीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    इनके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

    सेब, चुकंदर और गाजर का जूस बनाने के लिए तीनों चीजों को काटकर जूसर में डालकर इससे जूस बनाएं। अब इसमें हल्का नमक डालकर ताजा-ताजा जूस का सेवन करें।

    #4

    ग्रीन जूस

    एवोकाडो, पालक, मौसमी और अमरूद आदि से बना ग्रीन जूस न सिर्फ दैनिक हाइड्रेशन की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान कर सकता है।

    ग्रीन जूस से मिलने वाला हाइड्रेशन और पोषक तत्वों से आपकी त्वचा का स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है।

    इससे पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में भी काफी मदद मिल सकती है।

    #5

    छाछ

    यात्रा के दौरान एक गिलास छाछ का सेवन भी पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन शक्ति को बेहतर करने का काम करते हैं और आंत को संक्रमण से बचाते हैं।

    इसके अलावा यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर से पानी की कमी को दूर करने का काम कर सकता है।

    यहां जानिए छाछ और दही में अंतर।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    खान-पान

    ये खाद्य-पदार्थ बन सकते हैं बाल झड़ने का कारण, बरतें सावधानी  टिप्स
    बिना मैदे और चीज के बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, वजन घटाने में मिलेगी मदद  रेसिपी
    फलों का सेवन दिलाएगा कब्ज से निजात, जानिए कैसे सुधरेगी पाचन क्रिया स्वास्थ्य
    बदलते मौसम के दौरान उठाएं इन खाद्य-पदार्थों का लुफ्त, पेट के लिए भी हैं लाभदायक  गर्मियों के टिप्स

    यात्रा

    इस रक्षाबंधन को बनाएं खास, भाई-बहनों के साथ इन 5 खूबसूरत जगहों की करें यात्रा रक्षाबंधन
    हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्टयन स्थल, एक बार जरूर जाएं हिमाचल प्रदेश
    अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख पर्यटन
    भारत के 5 सबसे खूबसूरत झरने, एक बार जरूर करें इनका रुख ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025