NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
    अगली खबर
    मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
    मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने के फायदे

    मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

    लेखन अंजली
    Aug 02, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना एक अद्भुत अभ्यास है, जो तनाव और चिंता से मुक्त जीवन जीने में मदद कर सकता है। यह आपको अंदर से बाहर तक तरोताजा महसूस करने में भी मदद करता है।

    हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अगर मेडिटेशन का अभ्यास संगीत सुनते हुए किया जाए तो इससे आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    इसके लिए संगीत हल्का और मधुर होना चाहिए। तेज आवाज में और भड़कीला संगीत सुनने से बचें।

    #1

    तनाव को दूर करने में है सहायक

    मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इससे तनाव और चिंता के स्तर में कमी आती है।

    तनाव दुनिया की सबसे आम मानसिक समस्याओं में से एक है। अगर काम का बोझ बहुत अधिक है तो खुद को अक्सर तनावग्रस्त महसूस करना बहुत स्वाभाविक है।

    हालांकि, जब आप मेडिटेशन के दौरान सुखद और मधुर संगीत सुनेंगे तो आप शांत महसूस करेंगे और धीरे-धीरे तनाव भी दूर होने लगेगा।

    #2

    भावनाओं का संतुलन रखे बरकरार

    भावनात्मक संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

    इसका कारण यह है कि आपको पता नहीं होता कि कब और कौन-सी परेशानी आपके सामने आ खड़ी हो जाए।

    ऐसे में एक संतुलित दिमाग बदलती परिस्थितियों से नहीं डरता, बल्कि उनका डटकर सामना करता है।

    मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से आपको अपनी भावनाओं को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों के मुताबिक, जो लोग संगीत सुनते हुए मेडिटेशन करते हैं, वे भावनाओं से निपटने में बेहतर होते हैं।

    #3

    एकाग्रता क्षमता को बढ़ाने में करता है मदद

    अगर आप रोजाना कुछ मिनट मेडिटेशन करते समय संगीत सुनते हैं तो इससे आपका ध्यान नहीं भटकेगा और एकाग्रता क्षमता में भी इजाफा होगा।

    इस तरह से अगर आप कॉलेज या स्कूल के छात्र हैं तो आप बेहतर पढ़ाई कर पाएंगे और अगर कार्यस्थल पर आपका जीवन व्यस्त है तो आप नई और कठिन परियोजनाओं पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

    इससे आपको हर तरह की परेशानी को सूझबूझ के साथ सुलझाने में भी मदद मिलेगी।

    #4

    नींद की गुणवत्ता में करें सुधार

    स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नींद बहुत जरूरी है।

    पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद आपको जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में भी सक्षम बनाती है।

    अगर आपको नींद लेने में दिक्कत होती है तो रोजाना कुछ मिनट संगीत सुनते हुए मेडिटेशन करें।

    इससे आप अधिक शांत व्यक्ति बन जाएंगे और बेहतर नींद लेंगे। रात की अच्छी नींद यह सुनिश्चित करेगी कि आप पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।

    #5

    शरीर को ठीक करने में है प्रभावी

    मेडिटेशन से न केवल मानसिक घाव ठीक होते हैं, बल्कि शारीरिक घाव भी ठीक होते हैं।

    यह शरीर की कई बीमारियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद कर सकता है।

    ऐसे कई अध्ययन हैं, जो सर्जरी के बाद मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने वालों के बीच बहुत सारे लाभ दिखाते हैं।

    अगर आप ऐसा कर सकें तो यकीनन इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेडिटेशन
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    OpenAI के साथ काम करेंगे ऐपल के डिजाइनर रहे जॉनी आइव, अरबों रुपये में खरीदा स्टार्टअप  OpenAI
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास

    मेडिटेशन

    विपश्यना मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    क्या है प्राणिक हीलिंग? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण फिटनेस के लिए फॉलो करती है यह डाइट और वर्कआउट प्लान दीपिका पादुकोण

    लाइफस्टाइल

    कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सुबह के समय पीएं ये 5 ड्रिंक्स खान-पान
    दिल्ली: 9 सितंबर को चांदनी चौक में आयोजित होगा शॉपिंग फेस्टिवल, जानिए इसकी विशेषताएं दिल्ली
    फ्रेंडशिप डे: दोस्तों के साथ से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे फ्रेंडशिप डे
    तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित हैं ये 5 घूमने योग्य जगहें, एक बार जरूर जाएं तमिलनाडु

    स्वास्थ्य

    पीरियड्स के दौरान अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके महिलाओं का स्वास्थ्य
    शरीर में आयरन की कमी होने पर मिलते हैं ये शुरूआती संकेत, न करें नजरअंदाज स्वास्थ्य टिप्स
    फलों का सेवन करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, पहुंच सकता है नुकसान खान-पान
    मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए बुजुर्ग अपनाएं ये 5 तरीके, ठीक रहेगा स्वास्थ्य लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025