NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / यमन में भारतीय नर्स पर हत्या का आरोप, मिली फांसी की सजा; क्या है पूरा मामला 
    अगली खबर
    यमन में भारतीय नर्स पर हत्या का आरोप, मिली फांसी की सजा; क्या है पूरा मामला 
    केरल की एक नर्स को यमन में फांसी की सजा सुनाई गई है

    यमन में भारतीय नर्स पर हत्या का आरोप, मिली फांसी की सजा; क्या है पूरा मामला 

    लेखन आबिद खान
    Nov 17, 2023
    02:15 pm

    क्या है खबर?

    यमन में भारतीय मूल की नर्स निमिषा प्रिया को फांसी की सजा सुनाई गई थी। प्रिया के परिवार ने इसके खिलाफ यमन के सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। अब प्रिया की फांसी की सजा को लेकर संकट गहराता जा रहा है।

    इस बीच प्रिया की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर यमन जाने की इजाजत मांगी है।

    आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    मामला

    क्या है मामला?

    प्रिया केरल के पलक्कड़ की रहने वाली हैं। 2014 के आसपास प्रिया अपने पति के साथ यमन चली गई थीं। हालांकि, बाद में पैसों की कमी की वजह से उनके पति और बच्चे वापस लौट आए, लेकिन प्रिया वहीं रहीं।

    यमन में खुद का क्लीनिक खोलने के लिए प्रिया ने तलाल आब्दो महिदी नामक एक शख्स की मदद मांगी, लेकिन तलाल ने मदद नहीं की। इस बीच एक अन्य शख्स अब्दुल हनान की मदद से प्रिया ने अपना क्लीनिक खोला।

    विवाद

    कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

    रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रिया का क्लीनिक चल निकला तो तलाल उसमें अपना हिस्सा मांगने लगा। चूंकि, तलाल ने क्लीनिक खोलने में प्रिया की कोई मदद नहीं की थी, इस वजह से प्रिया ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

    इस बीच तलाल ने शादी के नकली दस्तावेज बनवा लिए और दावा किया कि प्रिया उसकी पत्नी है। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर प्रिया ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद तलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोप

    प्रिया पर लगा तलाल की हत्या का आरोप

    2017 में जेल से बाहर आने के बाद तलाल ने प्रिया का पासपोर्ट छीन लिया। इसे पाने के लिए कथित तौर पर प्रिया ने तलाल को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। हालांकि, डोज ज्यादा होने से तलाल की मौत हो गई।

    इस पूरी घटना में हनान भी प्रिया के साथ था। इसके बाद दोनों ने तलाल के शव के टुकड़े किए और एक टैंक में फेंक दिए। पुलिस ने जांच के बाद हनान और प्रिया को गिरफ्तार कर लिया।

    सजा

    कोर्ट ने प्रिया को सुनाई फांसी की सजा

    यमन के एक कोर्ट ने प्रिया और हनान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बाद में प्रिया की सजा को फांसी में बदल दिया गया।

    इसके खिलाफ प्रिया के परिवार ने यमन के सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया।

    अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रिया का कहना है कि तलाल ने उसके साथ कई बार मारपीट की थी और वो नशीले पदार्थों का सेवन करता था।

    मां

    यमन जाना चाहती हैं प्रिया की मां

    प्रिया की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर यमन जाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि वो बेटी की रिहाई के लिए तलाल के परिवार के साथ 'ब्लड मनी' या मुआवजे पर बातचीत करना चाहती हैं।

    इस याचिका पर 16 नवंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र से एक हफ्ते के भीतर फैसला लेने को कहा है। बता दें कि यमन में गृह युद्ध की वजह से भारतीय नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यमन
    दिल्ली हाई कोर्ट
    केरल
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    यमन

    तमिनलाडु के 14 लोगों पर भारत में IS की सेल के लिए फंड जुटाने का आरोप कश्मीर
    ईरान का सऊदी में हमलों के पीछे होने से इनकार, अमेरिका ने लगाए थे आरोप ईरान
    पिछले छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2017 के बाद सबसे ज्यादा इजाफा भारत की खबरें
    लैंगिक असमानता: भारत की रैंकिंग गिरी, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में स्थिति भयानक चीन समाचार

    दिल्ली हाई कोर्ट

    'मसालों में गोमूत्र होने का दावा करने वाले वीडियो हटाएं', हाई कोर्ट का गूगल को आदेश दिल्ली
    टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछे कड़े सवाल, मांगी स्टेटस रिपोर्ट तिहाड़ जेल
    मनीष सिसोदिया पत्नी को कर सकेंगे वीडियो कॉल, जमानत पर हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला शराब नीति
    दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, 'जवान' के क्लिप लीक करने वालों की दी जाए जानकारी  जवान फिल्म

    केरल

    #NewsBytesExplainer: निपाह वायरस को लेकर केरल में अलर्ट, जानें इसके लक्षण, उपचार और ये कितना खतरनाक निपाह वायरस
    हनीमून के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ऑफबीट जगह, यात्रा की बनाएं योजना पर्यटन
    केरल में निपाह वायरस से ही हुई 2 लोगों की मौत, केंद्र सरकार ने भेजी टीम मनसुख मांडविया
    केरल में निपाह वायरस का बांग्लादेशी वेरिएंट; संक्रामक कम, लेकिन मत्यु दर अधिक निपाह वायरस

    #NewsBytesExplainer

    #NewBytesExplainer: नेपाल से लेकर तुर्किये तक, इस सदी विनाशकारी भूकंपों में हुई इतनी तबाही  भूकंप
    #NewsBytesExplainer: टेफ्लॉन कोटिंग क्या है और यह सिरेमिक कोटिंग से कैसे अलग है?    कार गाइड
    #NewsBytesExplainer: युवाओं की पसंदीदा बाइक्स में शामिल है बजाज पल्सर, जानिये सफलता का सफर दोपहिया वाहन
    #NewsBytesExplainer: कौन है हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, जिसने इजरायल को दी चुनौती? इजरायल-हमास युद्ध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025