NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पन्नू हत्याकांड: रूस बोला- अमेरिका के पास सबूत नहीं, भारत के चुनाव बाधित करना चाहता है
    अगली खबर
    पन्नू हत्याकांड: रूस बोला- अमेरिका के पास सबूत नहीं, भारत के चुनाव बाधित करना चाहता है
    रूस ने कहा कि पन्नू हत्या की साजिश मामले में अमेरिका के पास कोई सबूत नहीं है

    पन्नू हत्याकांड: रूस बोला- अमेरिका के पास सबूत नहीं, भारत के चुनाव बाधित करना चाहता है

    लेखन आबिद खान
    May 09, 2024
    11:29 am

    क्या है खबर?

    खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की कथित साजिश के मामले में भारत को रूस का साथ मिला है।

    रूस ने कहा कि भारत पर लगाए गए अमेरिका के आरोप बेबुनियाद हैं और इस संबंध में अमेरिका के पास कोई सबूत नहीं है।

    रूस ने कहा कि अमेरिका का मकसद भारत के आंतरिक राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है, जिससे आम चुनावों को बाधित किया जा सके।

    रूस

    क्या बोला रूस?

    रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "हमारी जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है, जिससे सिद्ध हो सके कि भारत पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल था। धार्मिक आजादी के उल्लंघन की बात अमेरिका की भारत को लेकर कमजोर समझ को दर्शाती है। अमेरिका ऐसा कर भारत का एक संप्रभु देश के तौर पर अपमान कर रहा है।"

    बयान

    चुनावों को बाधित करने की कोशिश कर रहा अमेरिका- रूस

    जखारोवा ने आगे कहा, "अमेरिका भारत ही नहीं कई और देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। उनकी कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप दिखाती है। आम चुनाव के बीच इस तरह के आरोपों से अमेरिका भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। जहां तक ​​अटकलों का सवाल है, चूंकि कोई सबूत नहीं है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है।"

    आरोप

    अमेरिका ने भारत पर लगाए हैं हत्या की साजिश के आरोप

    अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी, जिसमें भारत का हाथ था। अमेरिका ने कहा था कि उसने इस साजिश को नाकाम कर दिया है।

    बाद में इस संबंध में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था।

    हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस मामले में भारतीय जांच एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) भी शामिल थी।

    रिपोर्ट

    अजित डोभाल को भी थी साजिश की जानकारी- रिपोर्ट

    न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लगता है कि शायद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को भी पन्नू की हत्या की साजिश के बारे में पता था। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

    रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने मामले को इस तरीके संंभालने की कोशिश की है कि उसके रणनीतिक साझेदार भारत के साथ कोई बड़ा विवाद न हो।

    पन्नू

    कौन है पन्नू?

    पन्नू अमृतसर के खानकोट गांव से आता है और पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई के बाद विदेश चला गया था। वो कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है। यहां से वो खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देता है और समय-समय पर वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगलता है।

    उसी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की मदद से खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का गठन किया था। भारत ने पन्नू को आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    अमेरिका
    खालिस्तान

    ताज़ा खबरें

    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क

    रूस समाचार

    रूस: नाबालिग छात्रा ने अपने सहपाठियों पर गोलीबारी की, 1 की मौत; खुद भी आत्महत्या की गोलीबारी की घटना
    व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- उन्हें डराया या झुकाया नहीं जा सकता व्लादिमीर पुतिन
    रूस: राष्ट्रपति पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप संपादक की रहस्यमयी मौत, पहले मरे थे संपादक व्लादिमीर पुतिन
    इजरायल-हमास युद्ध, तुर्की भूकंप और टाइटन में विस्फोट; जानें साल 2023 की बड़ी घटनाएं इजरायल-हमास युद्ध

    अमेरिका

    अमेरिका: अलास्का में उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत अलास्का
    अमेरिका: फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन करने पर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के 130 छात्र गिरफ्तार न्यूयॉर्क शहर
    अमेरिका में टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगना लगभग तय, विधेयक को मिली मंजूरी  टिक-टॉक
    ईरान के साथ समझौतों को लेकर अमेरिका की पाकिस्तान को चेतावनी, बोला- प्रतिबंध लगा सकते हैं  पाकिस्तान समाचार

    खालिस्तान

    अमेरिका द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं की जांच के लिए भारत सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति विदेश मंत्रालय
    हिमाचल प्रदेश: चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे, जांच शुरू हिमाचल प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: पन्नू की हत्या की साजिश और भारतीय शख्स की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने क्या-क्या बताया? अमेरिका
    अमेरिका में पन्नू की हत्या से जुड़ी कथित साजिश के बहाने ट्रूडो ने भारत को घेरा कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025