NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उद्धव ठाकरे ने साधा NCB पर निशाना, बोले- ​केवल सेलिब्रिटीज को पकड़ने में दिलचस्पी
    अगली खबर
    उद्धव ठाकरे ने साधा NCB पर निशाना, बोले- ​केवल सेलिब्रिटीज को पकड़ने में दिलचस्पी
    आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उद्धव ठाकरे की पहली टिप्पणी

    उद्धव ठाकरे ने साधा NCB पर निशाना, बोले- ​केवल सेलिब्रिटीज को पकड़ने में दिलचस्पी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 16, 2021
    02:57 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    दशहरा संबोधन के दौरान उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का नाम लिए बगैर इस पर निशाना साधा और कहा कि वह सिर्फ सेलिब्रिटी को गिरफ्तार करने, उनकी तस्वीरें लेने और शोर मचाने में दिलचस्पी रखता है।

    गौरतलब है कि NCB ने एक क्रूज शिप पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान को हिरासत में लिया था।

    बयान

    महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची जा रही- ठाकरे

    उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा, "उन्होंने ऐसी छवि बना दी है कि महाराष्ट्र नशे की राजधानी बन रहा है। मुंद्रा में करोड़ों की ड्रग पकड़ी गई थी। जब आपकी एजेंसी मुट्ठी भर गांजा बरामद कर रही थी, तब महाराष्ट्र पुलिस ने 150 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी।"

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का नाम बदनाम करने और इसे नशे के अड्डे के तौर पर दिखाने की साजिश रची जा रही है।

    बयान

    "महाराष्ट्र को अलग नजर से देखा जाने लगा है"

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, "ड्रग्स के मामलों की पब्लिसिटी के कारण महाराष्ट्र को अलग नजर से देखा जाने लगा है और हमें निशाना बनाया जाता है। हमारे साथ उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों, जहां रेप होते हैं, उनकी आलोचना क्यों नहीं होती?"

    मामला

    आर्यन समेत कईयों की हुई है गिरफ्तारी

    इसी महीने की शुरुआत में NCB ने मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर आयोजित पार्टी में छापेमारी में आर्यन खान समेत आठ लोगों की हिरासत में लिया था।

    NCB ने क्रूज से कोकीन पांच ग्राम M.D, 21 ग्राम चरस, MDM की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये नकद जब्त किए।

    3 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद आर्यन और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

    सवाल

    NCB पर उठ रहे हैं सवाल

    इस छापेमारी के बाद से NCB पर कई सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक लगातार NCB पर सवाल उठा रहे हैं।

    मलिक ने दावा किया था कि NCB ने क्रूज शिप पर छापेमारी में 11 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें से तीन को बिना पूछताछ के छोड़ दिया। इन लोगों में ऋषभ सचदेवा भी शामिल थे, जो भाजपा नेता मोहित कंबोज के रिश्तेदार हैं।

    मांग

    मलिक ने की छापेमारी की जांच की मांग

    नवाब मलिक ने मांग की मुबंई पुलिस को इन लोगों के कॉल रिकॉर्ड की जांच करनी चाहिए। NCB के मुंबई जोन के निदेशक समीर वानखेड़े की कॉल रिकॉर्ड निकालनी चाहिए। इससे पूरा सच सामने आ जाएगा।

    62 वर्षीय नेता ने आगे कहा, "मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल को इसकी स्वतंत्र जांच करनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी लिखूंगा। जरूरत पड़ने पर छापेमारी की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन किया जाना चाहिए।"

    जानकारी

    लगातार सुर्खियों में रहा है NCB

    पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से NCB लगातार सुर्खियों में है। ड्रग्स मामले को लेकर NCB ने सिर्फ सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया बल्कि दीपिका राजपूत और सारा अली खान जैसी बड़े नामों से भी पूछताछ की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
    आर्यन खान

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 33,376 लोग, 308 मरीजों की मौत केरल
    मुंबई के साकीनाका में हैवानियत की शिकार रेप पीड़िता की उपचार के दौरान मौत मुंबई
    दिल्ली पुलिस ने किया पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन राज्यों से छह आतंकी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 27,176 लोग, कम हुए सक्रिय मामले केरल

    उद्धव ठाकरे

    पुणे की फैशन स्ट्रीट मार्केट में भीषण आग, चपेट में आईं 500 से अधिक दुकानें पुणे
    महाराष्ट्र: हाई कोर्ट के रिटायर जज करेंगे अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अनिल देशमुख
    महाराष्ट्र: नियमों को नहीं मान रहे लोग, मुख्यमंत्री ने दिया लॉकडाउन की तैयारी करने का निर्देश महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पूर्ण लॉकडाउन के आसार कम, लोगों की आवाजाही पर लग सकती हैं कड़ी पाबंदियां महाराष्ट्र

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

    ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान गोवा
    NCB ने 'ड्रग्स पार्टी' में मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया मुंबई
    ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार शाहरुख खान

    आर्यन खान

    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    NCB की पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आर्यन, चार साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे शाहरुख खान
    आर्यन खान के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं मुनमुन धमेचा कौन हैं? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025