NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ
    देश

    बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ

    बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ
    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 02, 2023, 02:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ
    बिहार में राम नवमी पर भड़की थी हिंसा

    बिहार के कई शहरों में राम नवमी के मौके पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा के चलते दो जिलों में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। नालंदा जिले के बिहार शरीफ में शनिवार शाम को दो गुटों में फायरिंग हो गई, जिसमें एक शख्स की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि बिहार में अब तक क्या-क्या हुआ है।

    राम नवमी पर 4 जिलों में भड़की थी हिंसा 

    बिहार में राम नवमी के मौके पर कई जिलों में शोभायात्रा के दौरान विभिन्न समुदायों के गुटों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। इस दौरान फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं। हिंसा से रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए थे और यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नालंदा और रोहतास के सासाराम में धारा 144 लागू कर इंटरनेट को बंद किया गया था।

    सासाराम में अवैध विस्फोटकों के कारण हुआ धमाका 

    रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार रात को अवैध विस्फोटकों को रखने के दौरान धमाका हो गया था, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने धमाके के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। FSL की टीम ने मौके पर जांच की है। बिहार पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि से घटना के सांप्रदायिक होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने लोगों से शांति और संयम बरतने की अपील भी की है।

    अमित शाह ने बिहार के राज्यपाल से की बात 

    तनावपूर्ण माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की स्थिति को लेकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बातचीत की। बतौर रिपोर्ट्स, बिहार में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार पैरामिलिट्री फोर्स की कुछ कंपनियां भेजेगी। शाह बिहार के दौरे पर हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उनके कुछ कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। शनिवार को सासाराम में होने वाली शाह की रैली को रद्द कर दिया गया था।

    गड़बड़ करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई- मुख्यमंत्री नीतीश 

    बिहार के नीतीश कुमार ने शनिवार को हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंसा के बारे में पता चलते ही उसे नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए गए थे। उन्होंने कहा, "गड़बड़ करने वालों का पता लगाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटना पहले होती थीं, लेकिन वर्षों से सब ठीक चल रहा था। हिंसा की घटना से बहुत तकलीफ हुई है।"

    भाजपा ने बिहार सरकार पर साधा निशाना 

    बिहार भाजपा ने हिंसा को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि महागठबंधन की तुष्टिकरण नीति बिहार को आग में धकेल रही है। भाजपा ने लिखा, 'एक बार नालंदा को क्रूर और निर्दयी बख्तियार खिलजी ने जलाया था, आज की खिलजी रूपी महागठबंधन सरकार पूरे बिहार को ही आग में झोंक रही है। 30 मार्च से बिहार में हिंसा जारी है, लेकिन चच्चा-भतीजे तुष्टिकरण के कारण "चूं" तक नहीं कर रहे हैं।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    अमित शाह
    सांप्रदायिक हिंसा
    बिहार पुलिस

    बिहार

    बिहार: सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द अमित शाह
    बिहार: मुजफ्फरपुर में 2 साल से लापता 5 साल की बच्ची, नहीं ढूंढ पा रही CBI मुज़फ़्फ़रपुर
    बिहार: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म तेजस्वी यादव
    BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें नतीजे BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    अमित शाह

    पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर हुई हिंसा से सियासत गर्म, अमित शाह ने ली कानून व्यवस्था की जानकारी पश्चिम बंगाल
    गृह मंत्री अमित शाह मिजोरम में 2,414 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास मिजोरम
    कांग्रेस ने CBI को लिखा पत्र, कहा- राष्ट्रहित में अमित शाह से करें पूछताछ मेघालय
    #NewsBytesExplainer: दो हफ्ते से अमृतपाल पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी पुलिस, जानें पूरा प्लान अमृतपाल सिंह

    सांप्रदायिक हिंसा

    महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में हिंसा, आगजनी और पथराव हुआ; जानिए मामला महाराष्ट्र
    कर्नाटक: हावेरी में मस्जिद और मुस्लिम घरों पर पथराव से तनाव, 15 आरोपी हिरासत में कर्नाटक
    मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में अज्ञात लोगों ने चर्च में आग लगाई, दीवार पर 'राम' लिखा मध्य प्रदेश
    बांग्लादेश: असामाजिक तत्वों ने 12 मंदिरों में की तोड़फोड़, 14 मूर्तियों को पहुंचाया नुकसान  मुस्लिम

    बिहार पुलिस

    बिहार: युवक की लिंचिंग के बाद तनाव, सारण में 23 सोशल ऐप्स अस्थायी तौर पर बंद बिहार
    बिहार: जहरीली शराब पीने से सिवान में 3 की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती बिहार
    बिहार: पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर किसानों पर बरसाईं लाठियां, सामने आया वीडियो बिहार
    दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब पीने के आरोप में 2 यात्री गिरफ्तार दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023